News hindi tv

UP के इस शहर में चला सरकारी बुलडोज़र, गिराए गए दर्जनों मकान

UP big News : अवैध निर्माण को लेकर इन दिनों सरकार काफी सख्ती से काम कर रही है।  हाल ही में इस बड़े शहर में भी सरकार ने उन दर्जनों मकानों को ध्वस्त कर दिया है जो अवैध रूप से बने हुए थे।  किस इलाके में चला सरकारी बुलडोज़र, आइये जानते हैं 
 | 
UP के इस शहर में चला सरकारी बुलडोज़र, गिराए गए दर्जनों मकान 

News Hindi TV, Delhi : मुरादाबाद में नगर निगम का बुलडोजर जिगर कॉलोनी में अतिक्रमणकारियों पर जमकर गरजा। अतिक्रमणकारियों की निगम टीम से जमकर नोकझोंक भी हुई। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर रजिस्ट्री भी कराए जाने की बात कही गई। निगम टीम ने रजिस्ट्री दिखाने को कहा, इस पर लोग कागजात दिखा नहीं सके। इसके बाद करीब एक दर्जन स्थानों से अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। चौबीस घंटे के भीतर अपना-अपना अतिक्रमण खुद ही तोड़ने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया तो निगम का बुलडोजर एक्शन होगा।

UP news : इस शहर में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से डर रहे लोग, डील में होती हेराफेरी ने उड़ाई नींद


नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एसके शाही ने बताया कि जिगर कालोनी में डाक्टर नेपाल सिंह पार्क के पास बड़ी संख्या में लोगों ने नाले को पाट दिया था। इस कारण आए दिन इलाके में जलभराव के हालात बन रहे थे। इसकी शिकायत मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के पास की गई थी। उनके निर्देश पर मौका मुआयना किया तो शिकायत सही पाई गई। बुलडोजर के द्वारा एक दर्जन स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्त भी किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया तो नगर निगम अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।

UP news : इस शहर में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से डर रहे लोग, डील में होती हेराफेरी ने उड़ाई नींद