News hindi tv

Nightlife in Delhi NCR : अगर दोस्तों के साथ लेना नाइटलाइफ का मजा, तो Delhi की ये 5 जगहें हैं बेस्ट

Night Clubs in Delhi NCR : अगर आपने अपने दोस्तों के साथ या अपने अपने के साथ नाइट पार्टी करने का मन बना लिया हैं। तो आज हम आपको दिल्ली की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जहां की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। दिल्ली की इन जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी कर सकते हैं। जानिए इन जगहों के नाम, जगह, टाइम आदि के बारे में विस्तार से-
 | 
Nightlife in Delhi NCR : अगर दोस्तों के साथ लेना नाइटलाइफ का मजा, तो Delhi की ये 5 जगहें हैं बेस्ट

NEWS HINDI TV, DELHI: मुंबई के बाद अगर किसी शहर की सबसे अच्छी नाइटलाइफ़ (best nightlife) की बात की जाती है तो वह दिल्ली है। राजधानी से बेहतर विकल्प आपको कहीं और नहीं मिल सकता। जिस तरह मुंबई में पूरी रात पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी कई ऐसे पब और क्लब हैं, जहां आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

जी हां, दिल्ली में कई ऐसे क्लब (club) हैं जो रात 12 बजे तक खुले रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जहां लोग 3 या 4 बजे तक रुक सकते हैं और आखिरी गाने पर डांस कर सकते हैं। आइए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।


द इलेक्ट्रिक रूम:-

दिल्ली का इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के सबसे अच्छे क्लबों में से एक (Electric Room one of the best clubs in Delhi today) बन गया है। यहां की नाइटलाइफ़ आपको गोवा जैसा एहसास देगी। इतना ही नहीं, बिजली और संगीत इस जगह का आकर्षण और भी बढ़ा देंगे। इस क्लब में आपको कई तरह के कॉकटेल और मॉक-टेल भी देखने को मिलेंगे। यहां आप पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं।

खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए


लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3:-

यदि आप ग्रेटर कैलाश 3 में रहते हैं, तो आप इस रोशनी वाले बार और रेस्तरां से परिचित होंगे। आप यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी आनंद ले सकते हैं। हल्की रोशनी और सामान्य सजावट लोगों का दिल जीत लेगी। इतना ही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटैलियन खाना काफी स्वादिष्ट माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट लेना जरा भी ना भूलें। ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’ तक डिश का लुत्फ उठाना ना भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है।

खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए

क्लब बीडब्ल्यू:-

पार्टी करने के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती. Club BW में आपको लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो खाने के साथ-साथ एक मजेदार डीजे पार्टी का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप इस क्लब का रुख कर सकते हैं।

पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक


प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली:-

पार्टी करने के लिए भी ये जगह एकदम बढ़िया है। प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यही आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। फिर वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर किसी के लिए ये जगह बेस्ट है।

कहां है: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक


द हॉन्ग कॉन्ग क्लब:-

अगर आप विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आप हांगकांग क्लब का मजा ले सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। अगर आपको नाचना नहीं आता तो चिंता मत करिए ये जगह आपको यकीनन नचाने पर मजबूर कर देगी। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं।
पता: अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे
दो लोगों का कितना आएगा खर्च: 4500 रुपए