News hindi tv

Relationship Tips: महिलाओं को क्यों पसंद आते है अपने से बड़ी उम्र के लड़के, जानिए क्या है वजह

आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाओं को अपने से बड़ी उम्र के लड़के ही ज्यादा पसंद आते है। तो आज हम आप लोगों को इस पर हुई एक स्टडी के बारे में बताने जा रहे है कि लड़कियां बड़ी उम्र के लड़को के साथ ही ज्यादातर रिलेशन में क्यों आती है? आईये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 | 
Relationship Tips: महिलाओं को क्यों पसंद आते है अपने से बड़ी उम्र के लड़के, जानिए क्या है वजह

News Hindi TV (नई दिल्ली)। लड़कियां बड़ी उम्र के मर्दों की समझदारी और व्यक्तित्व से कई बार इतनी इम्प्रेस हो जाती हैं कि उन्हीं के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ और कारण भी बताते हैं जिनकी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं। 

 


होते है अनुभवी 


बड़ी उम्र के व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी अनुभव होते हैं क्योंकि उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार और परिस्थितियों से संभालने में सक्षम भी हो जाते है, इसलिए वजह से लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं।  

 

रिलेशनशिप में मैच्योर 


उम्र के साथ लोग मैच्योर भी हो जाते है और समझदारी की बातें भी करने लगते हैं। इतना ही नहीं रिश्तों को काफी काफी गंभीरता से लेते हैं इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना आसान हो जाता है। ये न केवल मैच्योर बाते करते है बल्कि सोच को भी उसी तरह बना लेते है। अपने भविष्य और साथी को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं, इसलिए भी लड़कियों को बड़ी उम्र के मर्द पसंद आते हैं।    

 

 

होते हैं अच्छे लिस्नर 


बड़ी उम्र के पुरुष अच्छे लिस्नर भी होते है। यह पहले अपने पार्टनर को बातों को अच्छे से समझते है, फिर उनका जवाब देते हैं। जबकि लड़कियां अपने पार्टनर में इस तरह की क्वालिटी ही चाहती है। इसलिए ऐसे लड़के उनको जल्दी आकर्षित कर लेते है क्योंकि वो उनकी बातों को अच्छे से सुनते और समझते हैं।  

होते हैं स्वतंत्र 


उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने निर्णय खुद लेते है ना कि मां के लाडके की तरह बर्ताव। इसलिए वो अपने विचार या निर्ण लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र होते हैं और घर संभालने से लेकर अपने फैसले लेने तक हर चीज अपने बलबूते पर करते है। बस लड़कों की यही खूबी लड़कियों को झट से इम्प्रेस कर जाती हैं। 

आर्थिक रुप से होते हैं आत्मनिर्भर 


बड़ी उम्र के पुरुष आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होते हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए होते हैं जो वो करना चाहते हैं। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंड रहते हैं। लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यहीं होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं। 

होते हैं आत्मविश्वास से भरे 


जिन पुरुषों की उम्र अधिक हो जाती है, वह खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगते है और उनमें आत्मविश्वास की कोई भी कमी नहीं रहती। लड़कियों को ऐसेे ही लड़के भाते है जो दूसरों पर निर्भर न हो और अपनी मर्जी से जीएं।

स्वभाव में होते है केयरिंग 


बड़ी उम्र के मर्द अनुभवी होने के साथ-साथ केयरिंग भी होते हैं। ऐसे मर्द पार्टनर की केयर बिल्कुल मां-बाप जैसे ही करते हैं। सही और गलत की सलाह देते हैं और गलतियों को सुधारने का मौका भी। बात-बात पर पार्टनर की केयर करना लड़कियों को खूब पसंद होता। इसलिए वो खुद से बड़ी उम्र के लड़कों को अपना लाइफपार्टनर चुनना चाहती हैं।