News hindi tv

Haryana weather: हरियाणा में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी के आसार, ठंड से अभी नहीं राहत

Haryana Ka Mausam: हरियाणा में इन दिनों हाड़ कंपाकंपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। ऐसे में आईएमडी की ओर से मौसम अलर्ट जारी करते हुए हरियाणा में रात्रि तापमान मे बढ़ोतरी के आसार जताए है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के लोगों को अभी ठंड से राहत नही मिलेगी।
 | 
Haryana weather: हरियाणा में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी के आसार, ठंड से अभी नहीं राहत

News Hindi TV: डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, हरियाणा के आधे जिले अति शीत लहर का सामना कर रहे हैं। इसे सीवियर कोल्ड डे भी कहा जाता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ जाती है तो इसे कोल्ड-डे कहते हैं।


शीत लहर और अति शीत लहर की चपेट से हरियाणा ठिठुर रहा है। हरियाणा के आधे जिले अति शीत लहर का सामना कर रहे हैं। इसे सीवियर कोल्ड डे भी कहा जाता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ जाती है तो इसे कोल्ड-डे कहते हैं।

जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है, लेकिन अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आ जाती है तो इसे सीवियर कोल्ड-डे कहते हैं। बुधवार को अंबाला, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा, करनाल और यमुनानगर में सीवियर कोल्ड डे रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री या इससे अधिक नीचे रहा। वहीं हिसार में गुनगनी धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। नारनौंद में रात पूरे प्रदेश में सबसे ठंडी रही।


रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना

यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों से मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं बह रही हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सात व आठ जनवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम आमतौर पर आठ जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।


हवा सर्द है मगर सामने हौसले की श​क्ति, वह नारी श​क्ति है

श​क्ति, प्रतिकूल हालात में संघर्ष की। पांच डिग्री से​ल्सियस तापमान में काम कर रही यह महिला कमोबेश यही संदेश दे रही कि हौसले के आगे कुछ भी नहीं। हिसार के तोशाम रोड पर खेत में चल रहे बरसाती नाले की दीवार के निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान सुबह छाई धुंध व कड़ाके की ठंड में खेत में पड़ी चारपाई पर ठिठुरते बच्चे व पास में फावड़े से मिट्टी की खुदाई का काम करती महिला को कैमरे में कैद किया हमारे वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गुलशन बजाज ने।