News hindi tv

UPSC Success Story : सुनने की शक्ति खो देने से भी नही मानी हार, पहले ही प्रयास में बनी IAS अफसर

IAS देश की एक प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है। IAS बनना देश के बहुत से युवाओं का सपना होता है लेकिन इसे पास करना इतना आसान नहीं है। इसे पास करने के लिए दिन रात की मेहनत और दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है।
 | 
UPSC Success Story : सुनने की शक्ति खो देने से भी नही मानी हार, पहले ही प्रयास में बनी IAS अफसर  

NEWS TV HINDI, DELHI : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले हर उम्मीदवार की कहानी खास होती है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। कैसा था उनका सफर और क्या थी इस दौरान उनकी रणनीति आइए जानते हैं।


सौम्या शर्मा दिल्ली की निवासी हैं। उन्होंने पश्चिम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल से स्कूली एजुकेशन पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लॉ में एडमिशन के लिए एनएलयू यानी कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल में दाखिला लिया था।

ये भी पढ़े- कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने होगा 10 हजार का इजाफा, आई गई बड़ी खुशखबरी


खो दी सुनने की क्षमता

सौम्या, जब 11वीं कक्षा में पढ़ रही थीं, उसी दौरान उन्होंने सुनने की क्षमता खो दी थी। इस वजह से परिवार भी काफी चितिंत हो गया था लेकिन उन्होंने अपनी इस कमजोरी के आगे घुटने नहीं टेके। वे आगे बढ़ती रहीं। हियरिंग मशीन से अपनी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकाला और आगे बढ़ती रहीं।


लॉ की पढ़ाई के दौरान लिया फैसला


लॉ की पढ़ाई के दौरान ही सौम्या ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया था। कानून की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस UPSC परीक्षा को क्रैक करने में लगा दिया।


हर दिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई


सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के लिए सौम्या ने अब जी-तोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक निर्धारित टाइमटेबल बनाकर हर दिन 6 से 8 घंटे की पढ़ाई की।

ये भी पढ़े-  सरसों के साथ-साथ दूसरे खाने के तेलो में भारी गिरावट

पहले प्रयास में ही सफलता

सौम्या की मेहनत रंग लाई। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहले प्रयास में शानदार सफलता हासिल हुई। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में इस एग्जाम में 9वीं रैंक प्राप्त की थी।