News hindi tv

Delhi NCR Weather updates : कश्मीर से भी ज्यादा ठंड़ा हुआ दिल्ली, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

Delhi Ke Mausam Haal :दिल्ली एनसीआर में ठंड़ ने भीषण रूप ले लिया है। ठंड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं लोगों की कंपकपी बढ़ा रही है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल खराब कर रखा है। वहीं दिल्ली की बढ़ती ठंड़ को देख मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानिए मौसम का हाल...

 | 
Delhi NCR Weather updates : कश्मीर से भी ज्यादा ठंड़ा हुआ दिल्ली, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

NEWS HINDI TV, DELHI : पूरे उत्तर भारत में ठंड़ ने कहर मचाया हुआ है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ke Mausam ka haal) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दिनों यहां शिमला से कम तापमान दर्ज किया गया (Low temperature recorded from Shimla) था। ठंड और कोहरे ने आज एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान श्रीनगर के बराबर दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम के औसत से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


27 जनवरी को होगी भयंकर ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी तक ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, इस बीच कोहरे से राहत के आसार (Chances of relief from fog) हैं और दिन में धूप खिल सकती है। शीतलहर (Cold Waves) चलने से मौसम अभी कुछ दिन और सर्द बना रहेगा। 


मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। उसने पहले कहा था कि शहर में 22 से 27 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है।

घने कोहरे की वजह से ट्रेन हुई लेट

भारतीय रेलवे के अनुसार, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 11 रेलगाड़ियां चार घंटे की देरी से चल रही (trains running late due to fog) हैं। वहीं, दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें भी देरी से चलीं हैं। 


350 के पार पहुंचा AQI


आपकाे बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे AQI 358 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।CPCB के मुताबिक, 0 और 50 के बीच एक्यूआई  को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।