Delhi weather news : दिल्ली में तेज़ी से बढ़ा रहा है पारा, IMD ने बताया इस दिन होगी बारिश
News Hindi TV, Delhi : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंड के बाद दिल्ली का पारा लगातर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कभी तेज धूप, कभी बादल का दौर है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक पहाड़ों से आ रहे हल्के और तेज वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम के इस बदलाव की वजह हैं।
RBI ने नहीं कम की Repo Rate , गवर्नर ने बताई वजह
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है। 27 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है। 28 फरवरी को एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। इस दिन तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है।
स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने से दिल्ली में हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 27 फरवरी के बीच बादल घने हो सकते हैं। मार्च की शुरुआत में बारिश की संभावना है। हालांकि इसकी स्थिति आने वाले दो से तीन दिनों में अधिक साफ होगी।
2 घंटे में दिल्ली से जयपुर, किराया भी 30% कम
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन भर आसमान साफ रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 148 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।