News hindi tv

Delhi weather : दिल्ली में मौसम के बदले तेवर, दिल्ली में 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी बर्फीली हवाएं

Delhi ka mausam - दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर कम हुआ है, लेकिन अभी स्वेटर और रजाई पैक करने की जल्दबाजी न करें.अगर आप मान रहे हैं कि अब ठंड की विदाई हो गई है, तो ऐसा नहीं है. बुधवार को राजधानी में हवाओं की गति तेज थी और धूप के बावजूद भी लोगों को सिहरन होती रही. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हल्की बारिश के साथ एक बार फिर ठंडी हवाओं की वापसी होगी. 
 
 | 
Delhi weather : दिल्ली में मौसम के बदले तेवर, दिल्ली में 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी बर्फीली हवाएं

NEWS HINDI TV, DELHI : दिल्ली में हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से प्रदूषण घटा है, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 175 अंकों के साथ मध्यम श्रेणी में रहा। वहीं, नजफगढ़ सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र रहा। बीते तीन दिनों से हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों का तेजी से बिखराव हो रहा है। इस कारण लोग तीन महीने बाद साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। बुधवार को सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलीं। 


 

Bharat Mobility Expo 2024 : पेट्रोल से नहीं इस तेल से चलेगी ऑटो शो में दिखी गई ये नई Bajaj Pulsar, जानिए कीमत...

दिल्ली में चल रही ठंड हवाएं- 


पिछले कुछ दिनों में कोहरा भी कम हुआ है। वहीं सबसे अधिक प्रदूषित पूसा रहा जहां एक्यआई 276 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा। गुरुवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। वहीं, शुक्रवार को 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। शनिवार से हवा की रफ्तार घटने से प्रदूषण में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।


न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

राजधानी में अगले तीन दिनों तक सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी। बुधवार को हवा की गति 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गुरुवार को भी 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। अगले चार से पांच दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है।


 

Wine : भारतीय शराब की है दुनिया दीवानी, टॉप 25 ब्रांड में 13 भारत के

सतही हवाएं चलेंगी


मौसम कार्यालय ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।