News hindi tv

Delhi वालो गर्मी के सितम के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन से पड़ेगी भयंकर गर्मी

Delhi NCR Ka Mausam - राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मार्च के शुरुआत में भले ही ठंडक रही हो, लेकिन मार्च के अंतिम बचे दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी हैं।अब गर्मी ने दस्तक दे दी है जल्द ही गर्मी लोगों के पसीने छुडाने वाली है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल- 
 | 
Delhi वालो गर्मी के सितम के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन से पड़ेगी भयंकर गर्मी

NEWS HINDI TV, DELHI: 25 मार्च को होली के अवसर पर गर्मी बढ़ेगी। मौसम साफ होने के कारण दिन ब दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली का अधिकतम पारा 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होगा। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दिल्ली (Delhi Mausam) में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। 

गुरुवार को दिल्ली (Delhi Weather IMD Alert) में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, सोमवार से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से ज्यादा हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में  अगले छह दिनों तक आसमान साफ रहेगा। हवा की रफ्तार 8 से 12 किलोमीटर के आसपास रहने का अनुमान है। 


दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के अनुसार सामान्य है। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं और इसके प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, 'अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।'


खराब श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

राजधानी में हवा की धीमी रफ्तार के चलते बुधवार को प्रदूषण खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में ही बना रहेगा। सोमवार से इसमें कमी आने का अनुमान है।