News hindi tv

IMD Weather Update : उत्तर भारत के इन राज्यों में 11 से 14 फरवरी के बीच होगी बारिश, जानिए मौसम की ताजा खबर

today's weather update : आपको बता दें कि उत्तर भारत में दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। लेकिन मौसम विभान की जानकरी के अनुसार आपको बात दें कि 11 से 14 फरवरी तक इन राज्यों में बारिश के आसार हैं। जिससे फिर से ठंड बढ़ जाएगी। और तापमान में गिरावट होगी। जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी...
 | 
IMD Weather Update : उत्तर भारत के  इन राज्यों में 11 से 14 फरवरी के बीच होगी बारिश, जानिए मौसम की ताजा खबर

NEWS HINDI TV, DELHI: फरवरी का महीना चल रहा है और तेज़ धूप आने की वजह से ठंड बेअसर हो रही है | गलन वलै ठंड के साथ साथ कोहरा भी छाना बंद हो गया है | देशभर से ठंड वापस जा रही है। उत्तर भारत में दिन में धूप निकल रही है। उधर, आज से मध्य भारत का मौसम बदल गया है। आने वाले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी भारत में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उत्तर भारत में भी जल्द मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 10 फरवरी को जहां बिहार में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है, तो यूपी और बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में 12 से 14 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार (According to meteorological department), उत्तर भारत में इन दिनों न्यूनतम तापमान पांच से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, साउथईस्ट राजस्थान, साउथ बिहार, नॉर्थ झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल में शीतलहर दर्ज की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 10 से 13 फरवरी, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 से 14 फरवरी तक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पूर्वी एमपी, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कल और परसों व बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, तेलंगाना में 10 और 11 फरवरी को हल्की बारिश होगी।

उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। मिनिमम टेम्प्रेचर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है। वहीं, बिहार में 10 फरवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।