News hindi tv

Delhi में हो सकती है बारिश, जानें पंजाब-हरियाणा के मौसम का हाल

Today Mausam Update - इस महीने की शुरूआत बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई थी। जिसके कारण सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। वहीं, मौसम विभाग (weather update) के अनुसार दिल्ली, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम- 
 | 
Delhi में हो सकती है बारिश, जानें पंजाब-हरियाणा के मौसम का हाल

NEWS HINDI TV, DELHI:  मार्च का महीना आधा बित गया है वहीं, देशभर में ठंड का अहसास कम हो गया है। सोमवार (11 मार्च) को देश की राजधानी दिल्ली (Weather Update) में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं इस सीजन में ये पहली बार है जब तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

उत्तर भारत में चाहे ठंड का दौर खत्म हो गया है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर अभी भी लगातार जारी है। वहीं मैदानी राज्यों में गर्मी की शुरुआती झलक दिख ही गई। लोगों के स्वेटर अलमारियों में वापिस रखे जा चुके हैं वहीं अभी से लोगों ने आइसक्रीम खाना शुरू कर दिया है।

 

 

अगर आपके पास भी हैं 15 साल पुरानी कार या बाइक, तो जान लें ये फायदे वाली बात


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो बुधवार (13 मार्च) को राजधानी दिल्ली समेत पंजाब(punjab ka mausam), हरियाणा, राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे की एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजस्थान में कैसा है मौसम का हाल?


राजस्थान (rajasthan mausam) में ठंड का मौसम अपने अंतिम चरण में है। सुबह और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान में अगले दो दिन बाद बारिश पड़ सकती है। राजस्थान में सर्दी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रात के समय में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है वहीं दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगा है।


3 से 4 डिग्री बढ़ा तापमान- 


बीते 24 घंटों में  सिक्किम से लेकर आंध्र प्रदेश तक पूरे देश का तापमान में 3-4 डिग्री उपर दर्ज किया गया।  वहीं तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान के कुछ हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक ऊपर बना रहा।
 

अगर आपके पास भी हैं 15 साल पुरानी कार या बाइक, तो जान लें ये फायदे वाली बात


जानिये दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम- 

मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली (delhi weather update) में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं माना जा रहा है अगले कुछ दिनों तक यहां बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है।