News hindi tv

Weather Update : अभी और सताएगी ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट

IMD Weather Update - देशभर में इस वक्त सर्दी का सितम जारी है. लोगों को हाथ पैर सुन्न करने वाली सर्दी की मार झेलनी पड़ रही है. उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं की वजह से इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। जानिये कैसा रहेगा मौसम- 
 
 | 
अभी और सताएगी ठंड,

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर भारत (mausam ka haal) के कई राज्यों में तेज हवाएं चलने की वजह से आज कोहरे से राहत मिली है। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। इन राज्यों में अगले 48 घंटे के दौरान सुबह के समय कोहरे से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 

Affair : कंपनी की मालकीन ने अपने ही नौकर से 4 साल तक बनाए संबंध, लाखों रुपये भी लुटाए

इन राज्यों में कंपकंपा देने वाली सर्दी


ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ी रही है। हिमाचल, दक्षिणी हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सुबह के समय पाला पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जोकि सामान्य से नीचे है। करनाल (हरियाणा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Affair : कंपनी की मालकीन ने अपने ही नौकर से 4 साल तक बनाए संबंध, लाखों रुपये भी लुटाए

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।


जानिये दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम- 


दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज सुबह से घने कोहरे से राहत मिली है। मौसम कार्यालय ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं आज भी चलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। 
 

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी जरुर जान लें

कश्मीर में शीतलहर से राहत नहीं


वहीं, जम्मू-कश्मीर के लोगों को आज भी भीषण शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली। घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह शून्य से नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.3 डिग्री और शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।