UP से लेकर बिहार तक बरसेंगे बादल, जानिए मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट

today's weather update : हाल ही में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया हैं। कि यूपी से लेकर बिहार तक जोरदार बारिश होने के आसार हैं। और आप देख ही रहे हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। कई जगहों पर बारिश हुई हैं। और कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। और इसी कार तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही हैं। जानिए मौसम से जुड़ी ताजा खबर...
 

NEWS HINDI TV, DELHI: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, उत्तर-प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है।


इन इलाकों में होगी बर्फबारी:

बात करें पहाड़ी इलाकों की तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में आज बारिश की उम्मीद है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का हिमालय क्षेत्र में दिखेगा असर:

वेबसाइट स्काईमेट वेदर (IMD Mausam update) ने जानकारी दी है कि आज पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर असर डालेगा, जिसकी वजह से अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय (Western Himalaya) क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति:

गया के डुमरिया में 15.6 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 14.6 मिमी, शेरघाटी में 11.4 मिमी, रोहतास के चेनारी में 11.2 मिमी, बोधगया में 10.8 मिमी, सासाराम में 9.4 मिमी, पटना के बिहटा में 8.6 मिमी, गया के बाराचट्टी में 8.6 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में आठ मिमी व गया शहर में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान:-

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 29.2 17.4

गया 28.8 15.4

भागलपुर 30.0 17.6

मुजफ्फरपुर 26.0 17.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)