IMD ने जारी किया अलर्ट! Rajasthan के इन इलाकों में होगी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

Rajasthan Weather : हाल ही में राजस्थान के लिए IMD ने एक अलर्ट जारी करते है हुए कहा है कि राजस्थान के इन इलाकों में बारिश होगी. आइए नीचे खबर में जानते है राजस्थान के इन इलाकों के बारे में विस्तार से.

 

NEWS HINDI TV, DELHI : राजस्थान में बदलते मौसम के बीच ठंड ने तस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर बादलों ने डेरा डाले रखा। इसी के साथ प्रदेश में बारिश का दौर (rainy season) भी कई इलाकों में जारी रहा।

 

 

जैसलमेर में ओले गिरने और अचानक बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जैसलमेर में रिकॉर्ड तोड़ 84.2 mm बारिश दर्ज की गई है।

अक्टूबर महीने में जैसलमेर में एक दिन में यह सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पूर्व अक्टूबर में एक दिन में सर्वाधिक 23.4mm बारिश 4 अक्टूबर, 2019 को दर्ज की गई थी।

अचानक बदले मौसम और ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आज भी कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


आज इन इलाकों में बरसेंगे बादल :


राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार,कई जिलों में बारिश होने की सम्भावना (possibility of rain) जताई गई है। जिसके चलते सुबह से ही बारिश की हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

ऐसे में बूंदी, जालौर, सिरोही, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसी के साथ प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हुई नजर आ सकती हैं। जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा जाएगी।


तामपान में गिरावट से पारा लुढ़का :


राजस्थान में बारिश और ओले गिरने के बाद मौसम में परिवर्तन हो गया है। राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी के बाद दिनभर मंगलवार को बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलीं। पिछले काफी दिनों से पारा सामान्य था लेकिन कल अचानक लुढ़क गया।

दिन और रात के तापमान में लगभग 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जैसे जैसे शाम हुई वैसे वैसे तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं तापमान 3 से 4 डिग्री और नीचे जाएगा।