Haryana में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग ने दी जरूरी जानकारी

weather update - उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब के बाद हरियाणा में भी मौसम ने करवट बदली है। हरियाणा के ज्यादातर जिलों में कई दिनों से देश में बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड से राहत जरूर मिली है। लेकिन हाल ही में मौमस विभाग ने हरियाणा (haryana mausam update) के कई जिलों में बारिश को अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक और बर्फीली हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। जिसके चलते ठंड फिर से बढ़ने लगी है। 
 
 

NEWS HINDI TV, DELHI : हरियाणा में सुबह के समय से खिली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, सोनीपत में खिली धूप के बावजूद 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपने को मजबूर है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार के मुकाबले इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारी जरुर जान लें

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड- 

अंबाला में सुबह से धूप निकली। धूप के साथ साथ तेज हवा ने परेशान किया। हवा चलने से सुबह ठंड रही। रात का तापमान गिरने से रात में ठंड से राहत नहीं मिली है। 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने व हवा चलने की संभावना है।


रेवाड़ी में सुबह से ही अच्छी धूप निकली हुई है। आज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने परिवर्तनशील मौसम रहने की संभावना जताई है। बुधवार को मौसम दोपहर के बाद अचानक से बदल गया था। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Affair : कंपनी की मालकीन ने अपने ही नौकर से 4 साल तक बनाए संबंध, लाखों रुपये भी लुटाए


इस तारीख को हो सकती है बारिश- 

पानीपत में वीरवार सुबह ही धूप निकल गई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज से धूप में गर्मी का अहसास नहीं हो पा रहा है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। 11 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। करनाल में अलसुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन सुबह से ही धूप निकली हुई है और सर्द हवाएं चल रही है।