56 साल के ससुर का 28 साल की बहू से चल रहा था अफेयर, पत्नी को पता लगा तो...

Affair :  56 साल के ससुर का अपनी ही 28 साल की बहू से अफेयर का मामला सामने आया है। सास ने बहू और ससुर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

NEWS HINDI TV, DELHI :  51 वर्षीय डॉ. अनीता गर्ग  कौशांबी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अनीता और उसके 56 वर्षीय पति डॉ. सुबोध गर्ग दोनों क्लिनिक चलाते हैं। अनीता महिला रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं सुबोध बाल रोग विशेषज्ञ हैं।  दोनों पति पत्नी मिलकर दिल्ली व गाजियाबाद के कौशांबी में दो क्लिनिक चलाते हैं। 

डॉक्टर दंपत्ति का बेटा सिद्धांत यहां मैडिकल स्टोर चलाता है। अनीता का कहना है कि उसकी बहू के उसके पति से अवैध संबंध है। एक दिन डॉ. सुबोध की पत्नी ने दोनों एक साथ बिस्तर में देख लिया। इसके बाद से डॉ. अनीता को लगातार धमकी मिल रही है। अब कौशांबी थाने की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

बहू ने लगाया लाखों का चूना


अनीता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी है। अनीता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शिव कुमार जो कि गाजियाबाद पुलिस में चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। वो एक दिन अपने रिश्तेदार की पुत्री अंजलि का विवाह प्रस्ताव लेकर हमारे यहां आए। 


लेकिन हमनें इस रिश्ते से इनकार कर दिया। परंतु शिव कुमार द्वारा  बार-बार आग्रह करने पर हमने इस रिश्ते के लिए हां कर दी। डॉ. अनीता ने बताया कि उनका बेटा सिद्धांत बहुत ही सीधा है। वो अपने फैसले स्वयं नहीं ले पाता है। इसलिए हम चाहते थे कि उसे समझदार पत्नी मिले। 


इसके बाद अंजलि से सिद्धांत की शादी हो गई।  इसके तुरंत बाद अंजलि को उसके घर वाले ले गए और कहा कि शादी के 6 माह बाद उनके यहां गौने की रस्म होती है। यदि लड़की को पहले ससुराल भेजा तो लड़की मर जाएगी। इस दौरान अंजलि कई तोले सोने के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान भी अपने साथ ले गई थी और शादी के 6 माह बाद अंजलि ने रिश्ता तोड़ दिया। हमनें कई बार उसके परिजनों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया  


दूसरी बहू ने किया ये काम


शादी टूटने के बाद फिर से शिव कुमार ने एक और रिश्ते की बात चलाई। इस बार वो अपनी ही बेटी प्रिया का रिश्ता लेकर आए थे।  मेरे मना करने पर शिव कुमार पांडे ने एक बार फिर इस रिश्ते के लिए दबाव बनाया।  डॉ. अनीता ने बताया कि उन्हें आखिर हार माननी  पड़ी और 2021 में सिद्धांत व प्रीति की शादी करा दी। 


विवाह के बाद जब प्रिया बहू बनकर घर आई तो उसने कहा कि उसकी तबीयत खराब है, उसे चक्कर आते हैं। यहां तक की वो प्रिया सिद्धांत के कमरे में नहीं सोती थी। कई बार समझाने पर भी वो साथ नहीं जाती थी। इस दौरान वो इलाज के लिए अपने पिता के साथ जाने लगी।

Hyundai की इस कार ने मार्केट में तहलका मचा दिया, जानिए कीमत और फीचर्स

बहू की तारीफ करने लगा ससुर


अनीता ने बताया कि धीरे-धीरे मेरे पति का व्यवहार प्रीति (बहू) के लिए सहज होने लगा और वो प्रीति की तारीफ करने लगे वहीं उसे (अनीता) को इग्नोर करने लगे। डॉ. अनीता ने बताया कि एक दिन उसने अपने बेडरूम में प्रीति और अपने पति को एक साथ देख लिया। 


इस पर डॉ. सुबोध ने कहा कि वो प्रीति को से क्स एजुकेशन दे रहे थे। इसके बाद मैंने प्रीति को उसके पिता के घर भेज दिया। इसके कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि प्रीति ने मेरे पति से 9 करोड़ रुपये लेकर एक जगह में इन्वेस्ट किए हैं।   डॉ. अनीता ने बताया कि उनके पति और वो जो भी कमाते थे, वो पैसा उनके पति के ही पास में रहता था। उसे लेकर उन्होंने कभी पूछताछ नहीं की थी।  डॉ. अनीता का आरोप है कि शिव कुमार अब जेल भेजने की धमकी दे रहा है। इस पूरे मामले में कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।