Chanakya Niti: इन गुण वाली लड़कियां पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी होते ही बदल जाती है किस्मत

Chankya Niti About Women : चाणक्य नीति में धन, तरक्की, वैवाहिक जीवन, मित्रता और दुश्मनी जैसे मुद्दों का समाधान भी बताया गया है। चाणक्य नीति(Chanakya Niti About Life) में जीवन में सफल होने के लिए क्या ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार, जिन औरतों में ये महत्वपूर्ण गुण हैं, वे खुद के लिए और अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।आइए नीचे खबर में जानते हैं- 
 

NEWS HINDI TV, DELHI: चाणक्य नीति के अनुसार ना केवल हाथ की लकीरों बल्कि शरीर के लक्षणों के आधार पर भी स्त्री अथवा पुरुष के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। इसी प्रकार आज हम आपको ऐसे शारीरिक लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक लड़की को उसके पति के लिए बेहद भाग्यशाली बनाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार माना जाता है कि इन लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष के जीवन में चार चांद लग जाते हैं। तो आइए जानते हैं लड़कियों के से शारीरिक लक्षण कौन से हैं…

हथेली पर शुक्र और गुरु पर्वत


चाणक्य नीति कहता है कि जिस लड़की की हथेली पर शुक्र तथा गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है उन लड़कियों का शादीशुदा जीवन काफी सुखमय होता है। ये लड़कियां अपने पति को खुश रखने का पूरा प्रयास करती हैं।

 

 

आगे की तरफ उठा हुआ पैर का अंगूठा


यदि किसी लड़की के पैर का अंगूठा गोल, लाल और आगे की तरफ से उठा हुआ होता है माना जाता है कि ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति की किस्मत चमका देती हैं। इन लड़कियों का सौभाग्य इनके पति के लिए भी लाभदायक साबित होता है।


 पलकों और आंख के नीचे लालिमा

चाणक्य नीति के मुताबिक यदि लड़कियों के आंख के नीचे की त्वचा और पलकों पर हल्की सी लालिमा हो तो माना जाता है कि किस्मत की धनी इन लड़कियों को शादी के बाद पति से खूब प्यार मिलता है और इन्हें ससुराल में भी सभी सुख मिलते हैं।


चौड़े माथे वाली लड़कियां


जिन लड़कियों का माथा चौड़ा या अर्धचंद्राकार की तरह दिखाई देता है उनके बारे में कहा जाता है कि ये लड़कियां शादी करके जिस भी परिवार में जाती हैं वहां अपने पति और घरवालों के लिए बड़ी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों से शादी करने वाले लड़कों को शादी के बाद हर काम में तरक्की मिलती है।


माथे पर हो तिल


माथे पर तिल जिन महिलाओं के होता है वह भाग्यशाली मानी जाती है। ये बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। साथ ही ये अपने लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करती हैं। वहीं यह जिस घर में जाती है, वहां तरक्की होने लगती हैं। साथ ही ये अपने पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं।  साथ ही ये बड़ी से बड़ी मुश्लिक घड़ी में भी पति का हाथ नहीं छोड़ती।


भौंहों के बीच में हो तिल


चाणक्य नीति मुताबिक जिन लड़कियों की दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत ही लकी मानी जाती हैं। ये मनी माइंडेड होती हैं। साथ ही इनके अंदर धन कमाने की प्रबल इच्छा होती हैं। ये लड़कियां पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती है। वहीं इनकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में होती है। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। जहां भी इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है।

कंधे पर तिल माना जाता है शुभ


महिलाओं के कंधे पर तिल का होना भी शुभता का सूचक माना जाता है। ये जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करती हैं। ये व्यवहार कुशल भी होती हैं। साथ ही ये अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करती हैं। ये परिवार को साथ लेकर चलती हैं। साथ ही ये हर परिस्थिति में खुश रहती हैं।

ठुड्डी और कमर पर तिल 


चाणक्य नीति अनुसार जिन महिलाओं के कमर और ठुड्डी पर तिल होता है। ये महिलाएं बेहद लकी होती हैं। जीवन में इनको सभी सुख- सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इनको पति भी सुंदर और धनवान मिलता है। ये महिलाएं घूमने- फिरने की शौकीन होती हैं। ये जिस घर में जाती हैं वहां का माहौल खुशियों से भर जाता है।

(नोट- इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एचआर ब्रैकिंग न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।)