Property Rights : पति और ससुराल की प्रॉपर्टी पर बहू का कितना अधिकार, महिलाएं जरूर जान लें ये बात

rights of wife on husband property - देश में महिलाओं को विभिन्न स्तर पर सशक्त बनाने के लिए संविधान में उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा समय के साथ होने वाले कई सामाजिक बदलावों को देखते हुए भी महिलाओं को नए अधिकार दिए जाते हैं, ताकि उनको समाज में किसी प्रकार के भेदभाव या अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गौरतलब बात है कि आज के इस आधुनिक युग में जब देश में कई महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर मुखर हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें संविधान द्वारा मिले हुए अपने अधिकारों के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता है। इसी सिलसिले में आज हम इस खबर के माध्यम से महिलाओं से जुड़े एक खास संपत्ति के अधिकार के बारे में बताने जा रहे हैं। 
 
 

NEWS HINDI TV, DELHI: महिलाओं को उनकी पैतृक संपत्ति यानी पिता की संपत्ति पर पुरुषों के समान ही अधिकार दिए गए हैं। हालांकि, देश में ज्यादातर महिलाएं पिता की संपत्ति में अपना हिस्सा नहीं लेती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं को अपने पति और सुसराल की संपत्ति में कितना अधिकार है? आमतौर पर यह माना जाता है कि पति की संपत्ति पर पूरा हक पत्नी का होता है, जबकि यह बात पूरी तरह से सही नहीं है।

IMD Weather Update : उत्तर भारत में कब तक होगी बारिश, जानिए मौसम की ताजा अपडेट


महिलाएं शादी के बाद अपने माता-पिता का घर छोड़ पति के घर में रहने लगती है। ऐसे में कहने के लिए तो वह उनका भी घर हो जाता है लेकिन इससे पति की संपत्ति पर उन्हें हक नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को उनके पति और सुसराल की संपत्ति में कितना अधिकार होता है।


पति की संपत्ति पर पत्नी का कितना अधिकार?


ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि पति की संपत्ति पर पत्नी का पूरा हक होता है लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। इस संपत्ति पर पत्नी के अलावा परिवार के बाकी लोगों का भी अधिकार होता है। अगर कोई संपत्ति पति की कमाई हुई है तो उस पर पत्नी के साथ-साथ मां और बच्चों का भी अधिकार होता है।


अगर किसी व्यक्ति ने अपनी वसीयत बना रखी है तो उसकी मौत के बाद उसके नॉमिनी को उसकी संपत्ति मिलती है। वह नॉमिनी उसकी पत्नी भी हो सकती है। वहीं अगर किसी शख्स की बिना वसीयत के मौत हो जाती है तो उसकी संपत्ति में पत्नी के अलावा मां और बच्चों आदि में बराबर बंटवारा होता है।

पति की पैतृक संपत्ति पर पत्नी का अधिकार


अगर किसी महिला के पति की मौत हो जाती है तो उसके पति की पैतृक संपत्ति पर उसका अधिकार नहीं होता है। हालांकि, पति की मौत के बाद महिला को ससुराल के घर से निकाला नहीं जा सकता। जबकि ससुराल वालों को महिला को मेंटेनेंस देना होता है। मेंटेनेंस की राशि ससुराल वालों की आर्थिक स्थिति के आधार पर कोर्ट द्वारा तय की जाती है। अगर महिला के बच्चे हैं तो उनको पिता के हिस्से की पूरी संपत्ति मिलती है। यदि विधवा महिला दूसरी शादी कर लेती है तो उसे मिलने वाला मेंटेनेंस बंद हो जाएगा।

Delhi Weather : दिल्ली के मौसम में फिर होगा बदलाव, IMD ने जारी किया अलर्ट


तलाक होने पर महिला को संपत्ति के अधिकार


अगर किसी महिला का पति से तलाक हो जाता है तो वह पति से मेंटेनेंस मांग सकती है। यह भी पति और पत्नी दोनों की आर्थिक स्थिति के आधार पर तय होता है। तलाक के मामलों में मंथली मेंटेनेंस के अलावा वन टाइम सेटलमेंट का ऑप्शन भी मिलता है। तलाक के बाद अगर बच्चे मां के साथ रहते हैं तो पति को उनका भी भरण पोषण देना होगा।

बता दें कि तलाक की स्थिति में पत्नी का अपने पति की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता है। हालांकि, महिला के बच्चों का उनके पिता की प्रॉपर्टी पर पूरा अधिकार होता है। वहीं पति-पत्नी की कोई ऐसी संपत्ति है जिसमें वे दोनों मालिक है तो उसका बराबर बंटवारा किया जाएगा।