Royal Enfield ने अपनी इस जबरदस्त बाइक की कीमत मे कर दी बढ़ोतरी, जानियें प्राइस व फीचर्स

Royal Enfield Bike Price : आज हम आपको बता दें कि अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक खरीदने की की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। रॉयल एनफील्ड कंपनी ने अपनी नई हिमालयन बाइक की कीमतों में इजाफा कर दिया है तो आइए अब हिमालयन की लेटेस्ट कीमत के बारे में डिटेल से जानते है। 
 

NEWS HINDI TV, DELHI : अगर आप भी नई बाइक खरीदने का कर रहे है प्लान तो आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने नवंबर में मोटोवर्स 2023 में नई हिमालयन के कीमतों की घोषणा की थी, जो इंट्रोडक्टरी प्राइस थी और सिर्फ 31 दिसंबर तक वैलिड थी। अब, रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 450 की नई कीमतों का खुलासा कर दिया है। इसके मुताबिक काजा ब्राउन कलर स्कीम की कीमत में ₹16,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि स्लेट ब्लू और रेड की कीमतों में ₹15,000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हेनले ब्लैक और कामेट व्हाइट की कीमत में ₹14,000 की बढ़ोतरी हुई है। 

 

कंपनी ने बाइक कीमतों में इतना किया इजाफा- 


काज़ा ब्राउन बाइक के लिए नई कीमतें ₹2.85 लाख, स्लेट ब्लू और रेड के लिए ₹2.89 लाख और कामेट व्हाइट के लिए ₹2.93 लाख हैं, जबकि हैनले ब्लैक की कीमत अब ₹2.98 लाख है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की बताई गई हैं। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) का मुकाबला BMW G310GS, KTM 390 एडवेंचर और आने वाली हीरो एक्सपल्स 400 से रहेगा।

 

बाइक के फीचर्स को जानियें - 

 

हिमालयन 450 (Himalayan 450) को पावर देने वाला नया शेरपा 450 इंजन मिलता है। यह 452cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड यूनिट है, जिसे पहली बार रॉयल एनफील्ड ने बनाया है। यह 8,000rpm पर 40bhp की पावर और 5,500rpm पर 40nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। यह स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से कनेक्टेड है।

 

बाइक के स्पेसिफिकेशन

(New Himalayan) नई हिमालयन 55mm लंबी और 12mm चौड़ी है, लेकिन अपने पुराने मॉडल की तुलना में 54mm छोटी है। व्हीलबेस भी 1,510mm बढ़ गया है। इसके चलते नई हिमालयन की रोड प्रजेंस भी बढ़ गई है। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने बेहतर वजन के लिए फ्यूल टैंक को नीचे कर दिया है और एयर बॉक्स को ऊपर की ओर ले जाया गया है। स्टॉक सीट की ऊंचाई 825mm है और इसे 845mm तक बढ़ाया जा सकता है।