TVS की ये बाइक 110 किलोमीटर की देती है माइलेज, कीमत भी हैं कम

Cheapest bikes with 110km mileage : जब भी कोई व्यक्ति नई बाइक, कार या फीर स्कूटर खरीदने के लिए जाता हैं। तो वह सबसे पहले माइलेज, फीचर्स, कीमत, आदि के बारे में ही पता करता हैं। और अगर आप भी हाल ही में कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं। तो आज हम आपको TVS की धासूं बाइक के बारे में बताने वाले हैं। जिसकी कीमत भी कम हैं। और माइलेज भी 110 किलोमीटर की देती हैं। जानिए फीचर्स के बारे में...
 

NEWS HINDI TV, DELHI: मौजूदा समय में देश में आपको कम बजट में कई एंट्री लेवल बाइक आसानी से मिल जाएंगी। ये बाइक्स न सिर्फ बेहतर माइलेज देती हैं बल्कि चलाने में भी आसान हैं। इतना ही नहीं, इनका रखरखाव भी सस्ता है। दैनिक उपयोग के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प साबित होता है। अगर आप भी ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको तीन सबसे सस्ती बाइक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

TVS Sport 

क्या आप जानते हैं कि टीवीएस सपोर्ट (TVS Sport) एक किफायती बाइक है। इस बाइक का डिज़ाइन स्पोर्टी है। इसमें फीचर्स भी आपको अच्छे मिल जाते हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक बेहतर बाइक साबित हो सकती है। TVS Sport में 110cc का इंजन लगा है जोकि 8.29PS की पावर जनरेट करता है।

यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ET एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के मुताबिक इस बाइक ने 110.12 kmpl की माइलेज का रिकॉर्ड बनाया है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,431 रुपये से शुरू होती है।

TVS XL

अगर आप पॉकेट फ्रेंडली टू-व्हीलर मोपेड बाइक की तलाश में हैं तो TVS XL100 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इसमें 99.7cc का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। एक लीटर में यह बाइक 67km की माइलेज देती है।

इसका व्हीलबेस 1228mm है इसकी टॉप स्पीड 60 kmph है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है। इसका का वजन 86 किग्रा है और इसकी अधिकतम लोड कपैसिटी 130 किग्रा है। TVS XL की एक्स-शो रूम कीमत 44999 रुपये से शुरू होती है।

Hero HF 100

हीरो की यह बाइक बेहद सिंपल डिजाइन में आती है। इसके चलाना भी बहुत इजी है।  इस बाइक में 97.2cc की का इंजन लगा है जो 8PS की पावर जेनरेट करता है। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शो रूम 59 हजार रुपये से शुरू होती है।