Bhojpuri : अक्षरा और पवन सिंह ने किया ताबड़तोड़ रोमांस, गर्दा उड़ा रहा वीडियो
 

भोजपुरी स्टार्स अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) का एक पुराना गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैन्स इन दोनों को एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं।  

 

NEWS HINDI TV, DELHI : Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में आए दिन कई सेलेब्स के बीच की कैमिस्ट्री लोगों को पसंद आ जाती है। इसी बीच आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों के बीच भोजपुरी स्टार्स को लेकर एक अलग सी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। हम आपको ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) का एक पुराना गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है।


एक दौर था जब भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) की जोड़ी का बोलबाला था। फैन्स अक्षरा और पवन सिंह (Akshara Singh-Pawan Singh) को एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि ये दोनों सुपरस्टार आपसी विवाद के कारण अब एक दूसरे के साथ काम नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी इन दोनों की वीडियो आज के समय में भी काफी वायरल होती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/sUAT74Wx_ak?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sUAT74Wx_ak/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस गाने का नाम है ‘होठलाली में रोटी बोर के’ (Hothlali Me Roti Bor Ke)। इस गाने में पवन सिंह का निराला अंदाज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जबरदस्त केमेस्ट्री भी फैंस को उनका दिवाना बना रही है। पवन सिंह और अक्षरा के बीच थोड़ी प्यार भरी नोंक-झोंक भी देखने को मिल रही है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज बेशक ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ काम नहीं करते हैं। लेकिन फैन्स के बीच इनकी जोड़ी के गाने छाए रहते हैं।