Today Horoscope : इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मार्गी शुक्र से मिलेगा ढेर सारा पैसा

Horoscope : आज के राशिफल में इन 4 राशि वालों को शुक्र बहुत लाभ देंगे। इनकी किस्मत में खुशिया दस्तक देगी। आइए नीचें खबर में जानें मार्गी शुक्र किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं -
 

NEWS HINDI TV, DELHI : (Venus Direct 2023 in Kark) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दैत्‍य गुरु शुक्र को धन, विलासिता, वैभव, प्रेम का कारक माना गया है। इसलिए शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र का गोचर और चाल में बदलाव सभी राशि वालों पर शुभ-अशुभ असर डालता है। हाल ही में 4 सितंबर से शुक्र मार्गी हुए हैं, इससे पहले शुक्र कर्क राशि में वक्री थे। शुक्र की चाल में हुए बदलाव का बड़ा असर सभी राशि वालों पर पड़ने वाला है। वहीं 4 राशि वालों के लिए तो मार्गी शुक्र बेहद शुभ रहेंगे। इन राशि वालों को शुक्र बहुत लाभ देंगे। आइए जानते हैं कि मार्गी शुक्र किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं। 

 

 

मार्गी शुक्र देंगे लाभ -

वृषभ राशि - वृषभ राशि (Taurus) वालों को मार्गी शुक्र धन लाभ कराएंगे। इन लोगों की आय बढ़ेगी। कर्ज से राहत मिलेगी। आप ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। जीवन स्‍तर बेहतर होगा। इस समय का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल जातकों को पार्टनर मिलेगा। 

मिथुन राशि - मिथुन राशि (Gemini) वालों को मार्गी शुक्र बड़ा लाभ देंगे। आपको धन-दौलत मिलेगी। संपत्ति से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुरानी समस्‍याएं दूर होंगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलने से आप खुश होंगे। लव लाइफ, मैरिड लाइफ अच्‍छी रहेगी। 


तुला राशि - शुक्र तुला राशि (Libra) के स्‍वामी हैं और सीधी चाल चलकर इन लोगों को लाभ देंगे। आपकी आय बढ़ेगी। कर्ज खत्‍म होगा। कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। नया काम शुरू हो सकते हैं। किसी महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी, बहुत अच्‍छा ऑफर मिल सकता हैं। 


कन्या राशि - कन्‍या राशि (Virgo sun sign) वालों को शुक्र तगड़ा लाभ देंगे। आय में बढ़ोतरी होने के प्रबल संकेत हैं। नए स्‍त्रोतों से पैसा आएगा। आर्थिक समस्‍या दूर होंगी। व्‍यापार बहुत अच्‍छा चलेगा। आपका मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी में उन्‍नति होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा।