News hindi tv

Affair : 19 साल की लड़की के चक्कर में फस गया टीचर, होटल के कमरे में हो गया ये काम

सोप थाना क्षेत्र में फेसबुक आईडी से एक लड़की ने मित्र बनकर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपए कि ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार सोप थाना क्षेत्र के मुबारकनगर निवासी शिक्षक रामकिशन माली ने सोप पुलिस थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। आइए जानते है पूरी कहानी।
 | 
Affair : 19 साल की लड़की के चक्कर में फस गया टीचर, होटल के कमरे में हो गया ये काम

NEWS HINDI TV, DELHI : इसमें बताया कि करीब चार माह पहले फेस बुक आईडी पर एक लड़की की फोटो लगी हुई दिखी। उसका नाम सीमा लिखा हुआ था। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। 9 मार्च 2021 को मैसेंजर पर उस लड़की ने उसके साथ चैटिंग की तथा उसके समाज की लड़की बनकर उससे मिलने की बात कही।


उसके बाद 11 मार्च 2021 को दोनों की मोबाइल पर बात हुई। 14 मार्च को उसी लड़की ने पीड़ित के फोन पर बात करते हुए उसके गांव गढ़़ड इंदरगढ़ मिडवे पर बुलाया। पीड़ित शिक्षक लड़की के बताए अनुसार इंदरगढ़ मिडवे पर चला गया। जहां पर वह लड़की और उसके साथ एक व्यक्ति मिला। उन्होंने पीडित को होटल के कमरे में ले गए।

लड़के ने निकाली पिस्टल, लड़की करने लगी अश्लील हरकत


होटल के कमरे में पर्दे के पीछे छिपा व्यक्ति बाहर आया। उसके हाथ में पिस्तौल थी। उस व्यक्ति ने लड़की से पीड़ित व्यक्ति के कपड़े उतारने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की बात कही। उसके बाद लड़की पीड़ित के साथ अश्लील हरकतें करने लगी। वह व्यक्ति एक हाथ में पिस्तौल लेकर दूसरे हाथ से मोबाइल में वीडियो बनाता रहा।


25 लाख की डिमांड पूरी कर दे, वरना केस झेल


वीडियो बनाने के बाद उस बदमाश ने उसको धमकी दी कि वह 25 लाख रुपए का इंतजाम कर दे, वरना उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देंगे। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गया। पीड़ित ने भरोसा दिया कि वह रुपए का इंतजाम कर देगा, तो उन्होंने उसे होटल से बाहर आने दिया। पीड़ित से दो लाख रुपए की व्यवस्था हुई।


आरोपी द्वारा बताए गए कोटडी मोड स्थित देलवाल जी के पास पहुंचा और दो लाख रुपए उसे दे दिए, लेकिन वे 2 लाख में नहीं माने। फिर से उसे धमकाया तथा 2 घंटे की मोहलत देकर और पैसे लाने की बात कही।


फिर आठ लाख और दिए, फिर भी रेप केस की धमकी


बदनामी के डर से पीड़ित अपने मिलने वालों से 8 लाख रुपए की व्यवस्था करके कोटडी चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास लेकर गया और राशि सौंपी। इस दौरान उन लोगों ने पीड़ित को धमकी भी दी इसकी सूचना किसी को मत देना। नहीं तो बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा।
परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस तरह से मुलजिम पीड़ित को बार-बार धमकी देते रहे तथा रुपयों की मांग करते रहे। इसके बाद एक बार 5 लाख रुपए और एक बार 3 लाख रुपए सौंप दिए। बाद में परेशान युवक ने परिवार को यह सब जानकारी दी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।