News hindi tv

UP के इस जिले में बनेगा नया 4 लेन हाईवे, 300 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहण

UP Update - यूपी के इस जिले में जल्द ही फोर लेन हाईवे बनाया जाएगा। जिसके लिए 300 किसानों की जमीन अधिग्रहण होगी... इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े। 
 | 
UP के इस जिले में बनेगा नया 4 लेन हाईवे, 300 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहण 

NEWS HINDI TV, DELHI:  Yamuna Expressway : उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन के सर्वांगीण विकास के लिए योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन को जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को शासन ने प्रस्ताव भेज दिया गया है। 320 किसानों की करीब 17 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। वृंदावन पहुंचने के लिए और सफर को सुगम बनाने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु सफर को आनंद के साथ तय कर सकें।


300 से अधिक किसानों की जमीन आ रही-


दिल्ली और नोएडा की ओर से वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान रखते हुए प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से एक नए मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर काम कर रहे पीडब्ल्यूडी ने अपनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया है। गांव ढकू, पानीगांव और राजपुर की जमीन अधिग्रहण के दायरे में है।


इसमें 320 किसानों की जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है, जो 17 हेक्टेयर है। माना जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के इस कार्य पर करीब 124 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। इसमें मांट तहसील के तीन गांवों से जुडे़ 320 किसानों की 17 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत होनी है


फोरलेन हाईवे में आएगी 250 करोड़ की लागत-

सहायक अभियंता बीसी मिश्रा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से पागल बाबा तक बनने वाले इस फोरलेन मार्ग पर 250 करोड़ की लागत आ रही है। इसके अलावा यमुना पर करीब 45 करोड़ की लागत से पुल निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से सवा सात किलोमीटर लंबा यह मार्ग बनने से नोएडा की ओर से वृंदावन जाने वालों को यातायात में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस दायरे में आ रहे करीब एक हजार वृक्षों को भी काटने की अनुमति मिल चुकी है।