News hindi tv

Alcohol Liquor : सबसे ज्यादा शराब पीती हैं इस राज्य की लड़कियां, जानिए

Alcohol Liquor : हम सभी जानते हैं कि शराब पीना एक बुरी लत है, और इसके साथ ही यह भी सच हैं कि केवल पुरूष ही नहीं महिलाएं भी शराब का सेवन करती हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी हैं कि हमारे देश के किस राज्य की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....
 | 
Alcohol Liquor : सबसे ज्यादा शराब पीती हैं इस राज्य की लड़कियां, जानिए

NEWS HINDI TV, DELHI : यह एक मिथक है कि महिलाएं शराब नहीं पीतीं। ऐसा भी कहा जाता है कि महिलाएं अगर शराब पीती भी हैं तो बहुत कम पीती हैं. हालाँकि, अब यह मिथक धीरे-धीरे टूट रहा है। महिलाएं जहां हर मामले में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं वहीं शराब पीने के मामले में भी वे पुरुषों से पीछे नहीं हैं। ऐसे में एक राज्य ऐसा है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्र सरकार के आंकड़े कह रहे हैं. तो आइए जानते हैं उस राज्य के बारे में।

इस प्रदेश की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब:

केंद्र सरकार ने 2023 से 2024 के बीच राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) कराया था. जिसमें शराब पीने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या का भी जिक्र किया गया था. आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में हर साल 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी आगे आई हैं। जो करोड़ों में है. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि देश के राज्य अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब की शौकीन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 साल से अधिक उम्र की 24 प्रतिशत लड़कियां शराब पीती हैं।

देश में कितनी है शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या सिक्किम में है. यहां 16 फीसदी लड़कियां शराब पीती हैं. वहीं देश में 15 से ज्याद उम्र की 1.03 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं. जिनमें 1.6 फीसदी ग्रामीण इलाके सेे तो वहीं 0.6 फीसदी शहरी इलाकों से आती हैं.


क्या कहते हैं पिछले आंकड़े?

अगर आपको लगता है कि हाल ही में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है तो ऐसा नहीं है। साल 2019 में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा था कि देश की 1.50 करोड़ महिलाएं नशे की आदी हैं।