News hindi tv

Bike sale report : बाइक मार्किट में इस कम्पनी ने बाइक मार्किट में जमाया दबदबा, धड़ा धड़ हो रही बिक्री

ऑटो मार्किट की पूरी जानकारी तो रखते ही हैं, यह मार्किट देश में बहुत बड़े स्तर पर फैली हुई है। बहुत सी कंपनियां दूसरी कंपनियों को चैलेंज करने के लिए नयी से नयी टेक्नोलॉजी के साथ टू व्हीलर लांच कर रही हैं। हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी को बाइक्स को बहुत से लोग पसंद कर रहे हैं और सब से ज़्यादा बिक्री इस कंपनी के बाइक्स की हुई है। आईये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
बाइक मार्किट में इस कम्पनी ने बाइक मार्किट में जमाया दबदबा

News Hindi TV, New Delhi : देश के अंदर जहां सस्ती मोटरसाइकिल की सेल्स दबाकर हो रही है, तो दूसरी तरफ लोगों को दमदार इंजन वाले मॉडल भी जमकर पसंद आ रहे हैं। अगर बात की जाए 300cc से 500cc सेगमेंट में बिकने वाली मोटरसाइकिल को तो इसमें सालान आधार पर 13.38% की ग्रोथ हुई है। पिछले साल फरवरी में इस सेगमेंट में 68,673 गाड़ियां बिकी थीं, वो पिछले महीने बढ़कर 77,860 यूनिट पर पहुंच गई। यानी सेगमेंट में 9,187 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का एकतरफा दबदबा देखने को मिली। टॉप-5 में इस कंपनी के 4 मॉडल शामिल हैं। चलिए सबसे पहले आपको सेगमेंट की सेल्स का डेटा दिखाते हैं।


रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) सेगमेंट में पहली पोजीशन पर रही। इसकी 28,310 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 27,461 यूनिट का था। यानी इसकी 849 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 3.09% की ईयरली ग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350  (Royal Enfield Bullet 350) दूसरी पोजीशन पर रही। इसकी 13,944 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 13,341 यूनिट का था। यानी इसकी 603 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 4.52% की ईयरली ग्रोथ मिली।


रॉयल एनफील्ड हंटर 350  (Royal Enfield Hunter 350) तीसरी पोजीशन पर रही। इसकी 12,122 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 12,925 यूनिट का था। यानी इसकी 803 यूनिट कम बिकी और इसे 6.21% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350  (Royal Enfield Meteor 350) चौथी पोजीशन पर रही। इसकी 8,125 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 6,698 यूनिट का था। यानी इसकी 1,427 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 21.30% की ईयरली ग्रोथ मिली।

जावा येज्दी पांचवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,556 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 3,214 यूनिट का था। यानी इसकी 659 यूनिट कम बिकी और इसे 20.47% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रॉयल एनफील्ड हिमालयन छठवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,278 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 2,841 यूनिट का था। यानी इसकी 563 यूनिट कम बिकी और इसे 19.82% की ईयरली डिग्रोथ (Yearly Degrwoth) मिली।


हार्ले डेविडसन X440 (Harley Davidson X440) सातवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,219 यूनिट बिकीं। होडा हाइनेस 350 (Honda Highness 350) आठवीं पोजीशन पर रही। इसकी 2,072 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में ये आंकड़ा 319 यूनिट का था। यानी इसकी 1,753 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 549.53% की ईयरली ग्रोथ मिली। ट्रायम्फ 400 नौवीं पोजीशन पर रही। इसकी 1,855 यूनिट बिकीं। होंडा CB350 दसवीं पोजीशन पर रही। इसकी 1,784 यूनिट बिकीं।