News hindi tv

रात को NCR की इन 5 जगहों पर रहता है लड़के लड़कियाें का जमावड़ा, आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी

Delhi NCR Night Life आप भी रात में पार्टनर या फ्रेंड के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपकी दिल्ली एनसीआर से बहार जाने की जरूरत नहीं है। NCR की कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप नाईट लाइफ (Night Club) का मजा ले सकते हैं। ये जगहें किसी मामले में विदेशों से कम नहीं है। यहां आपको ड्रिंक्स और डीजे की चकाचौंध लग्जरी फील देगी। 

 | 
रात को NCR की इन 5 जगहों पर रहता है लड़के लड़कियाें का जमावड़ा, आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी

NEWS HINDI TV, DELHI : नाईट पार्टी का एक अलग ही मजा है। विदेशों के बाद अब भारत में भी इसका चलन बढ़ने लगा है। दिल्ली एनसीआर में नाईट लाइफ (Night Life) का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है।


अगर आप भी नाईट लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं तो एसनीआर (गुरुग्राम) की 5 जगहें इसके लिए एकदम पर्फेक्ट हैं। यहां आप अपने फ्रेंड के साथ खूब इंजोय कर सकते हैं।  आईये नीचे जानते हैं इनकी लोकेशन और यहां कितना होगा खर्चा...

सोई 7 पब एंड ब्रुअरी प्लांट (Soi 7 Pub & Brewery Plant)


इस रेस्तरां में थाई, जापानी और चाइनीज भोजन के साथ ही डांस म्यूज, ड्रिंक्स, थर्सडे लेडीज नाइट्स और बढ़िया सर्विस की व्यवस्था है। फ्रेंडशिप को यादगार बनाने के लिए क्लब में जरूर जाएं ।
स्थान: साइबर हब
समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
दो लोगों का खर्चा : 2100 रुपये तक


7 डिग्री ब्रौहौस (7 Degrees Brauhaus)


ये क्लब माइक्रोब्रुअरी क्लब है जो अपने जर्मन बियर और कॉकटेल के लिए मशहूर है । 7 डिग्री ब्रौहौस को गुड़गांव के बेस्ट क्लब और पब में से एक माना जाता है। यहां के डेकोरेशन से लेकर ड्रिंक्स और फूड सभी चीजें कस्टमर को बहुत पसंद आती है ।
स्थान: गोल्फ कोर्स रोड
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों का खर्चा : 3000 रुपये तक

 

फिल्ट्रे -द बिस्ट्रो (Filtre The Bistro)


फिल्ट्रे द बिस्ट्रो अपनी अनोखी सजावट (Decoration Tips) और खाने में सलाद , चाट , पिज्जा , पास्ता , चावल और भारतीय ब्रेड के लिए फेमस है। दोस्तों के साथ इस जगह पर जाएं और एक अनोखे जगह का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
स्थान: सेक्टर 29
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:00 बजे तक
दो लोगों का खर्चा : 1500 रुपये तक

आफ्टर स्टोरीज (After Stories)

आफ्टर स्टोरीज  एप्पल साइडर , म्यूनिख व्हीट, बेल्जियन विट और इंग्लिश ब्राउन एले जैसे डोमेस्टिक ब्रू की बेहतरीन सीरीज के साथ-साथ डेकोरेट किए गए इंटीरियर और खाने में पिज्जा, रिसोट्टो, बर्गर जैसे बेहतरीन व्यंजन के लिए फेमस है।


स्थान: सेक्टर 29
समय: दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक
दो लोगों का खर्चा : 1500 रुपये एवरेज