News hindi tv

Chanakya Neeti: महिला की ये खूबी हर किसी को कर लेती है अपने अधीन

हिन्दू धरम में महिला को देवी का दर्जा दिया जाता है क्यूंकि हमारे जीवन एक महिला जितना योगदान कोई और नहीं दे सकता। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं की बहुत सी खूबियों के बारे में बताया है जो उन की सबसे बड़ी ताकत हैं। महिलाओं में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हर किसी को उनकी ओर आकर्षित तथा सामने वले व्यक्ति को वश में करने के लिए काफी हैं। आईये महिलाओं की इन खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 | 
महिला की ये खूबी हर किसी को कर लेती है अपने अधीन

News Hindi TV, New Delhi: आचार्य चाणक्य (Chanakya Neeti) ने अपनी बहुत सी नीतियों में ऐसी बातें बताई हैं जो हमें सही दिशा की ओर ले कर जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने पुरुषो और महिलाओं दोनों के बारे में अपने विचार प्रकट किए है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Neeti big news) ने महिलाओं की उन्नति के लिए कई विचार साझा किए है. इन विचारों को अगर सही समय पर सही तरीके से अमल में लाया जाए तो सफलता जरूर मिलती है. शास्त्रों में तो स्त्री को शक्ति का स्वरूप माना गया है, लेकिन चाणक्य ने बताया है कि स्त्रियों की सबसे बड़ी शक्ति क्या होती है और इस ताकत के बल पर ही महिला पूरी दुनिया को जीत  सकती है।  आइये जानते हैं महहला की इस ताकत के बारे में 

मधुर वाणी है सबसे बड़ी ताकत 

बहुत सी महिलाएं कटुभाषी होती हैं इसलिए वह अपनी ग्रहस्ती भी अच्छे से नहीं संभल पाती हैं न ही अपने परिवार को जोड़ कर रखती हैं। लेकिन कुछ महिलएं ऐसी भी होती हैं जो मधुर वाणी से हर किसी को अपने वश में कर लेती हैं यह उनकी सब से बड़ी ताकत मानी जाती है। 
मधुर वाणी के दम पर स्त्रियां हर किसी को अपना मुरीद बना लेती हैं. मधुर बोलने वाली स्त्री का हर जगह सम्मान होता है, स्त्री का ये गुण कुल का मान बढ़ाता है और इस शक्ति की बदोलत घर की कई पीढ़िया को अच्छे संस्कार मिलते हैं.

इसके इलावा महिला के शरीर की बनावट भी उसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।  किसी महिला का शरीर जितना सुडौल और खूबसूरत होगा, पुरुष उतने ही उसकी तरफ आकर्षित होंगे, खूबसूरत महिला अपने हुस्न के दम पर पूरी दुनिया जीतने की काबिलियत रखती है।  इसके इलावा चाणक्य (Chanakya Neeti) ने एक ब्राह्मण और एक राजा की भी ताकतों के बारे में बताया है। 

ब्राह्मण का ज्ञान 

चाणक्य (Chanakya Neeti) के अनुसार ब्राह्मण की शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है. इसी के दम पर वह समाज में पद और प्रतिष्ठा पाता है. आचार्य चाणक्य कहते ज्ञान न सिर्फ ब्राह्मण बल्कि हर व्यक्ति की शक्ति होता है. विपरित हालातों में ज्ञान ही वह शक्ति है जो संकटों से उबारने में मदद करती है.

राजा की ताकत

राजा का लंबे समय तक सत्ता में रहना उसके स्वंय के बाहुबल पर निर्भर करता है. राजा के पास तमाम मंत्री-संत्री होते हैं बावजूद इसके अगर राजा दुर्बल है तो वह ज्यादा दिन तक राजगद्दी पर नहीं टिक सकता. राजा स्वंय शक्तिशाली होगा तो अपने शासन को भी ठीक तरीके से चला पाएगा. लीडर के तौर पर समझें तो जब तक लीडर मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत नहीं होगा तो न ही मैनेमेंट ठीक होगा और न ही संस्थान तरक्की कर पाएगा.


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि HR Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.