News hindi tv

Chanakya Niti : महिला कर रही हो ये काम तो पुरूष को झट से हटा लेनी चाहिए नजर

Chanakya Niti for Women and Men: आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीतियों में पुरुषों और महिलाओं के लिए कई बातों का जिक्र किया है, जिनको गलती से भी करने पर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताया गया है कि महिला अगर इन 3 कामों को कर रही हो तो गलती से भी पुरुषों को उन्हें नहीं देखना चाहिए और तुरंत अपनी नजरें हटा लेनी चाहिए. 

 | 
Chanakya Niti : महिला कर रही हो ये काम तो पुरूष को झट से हटा लेनी चाहिए नजर

NEWS HINDI TV, DELHI: हर जगह यही कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की नीतियों (Acharya Chanakya's policies) को अपनाकर कोई भी इंसान अपनी पूरी जिंदगी को खुशी से और सुखपूर्वक व्यतीत कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सिर्फ महिलाओं के लिए ही नियम (rules for women) नहीं बनाये हैं, बल्कि पुरुषों को भी संयमित आचरण के लिए कहा है। फिर भी अगर कोई पुरुष ऐसा काम करता है तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे पुरुष का पतन शुरू हो जाता है।

 

खाना खाती महिला को भी ना देखें


आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने नीतिशास्त्र में बताया है कि किसी भी  पुरुष को खाना खाती हुई महिला की तरफ कतई नहीं देखना चाहिए। ये शिष्टाचार के खिलाफ होता है और भोजन करती महिला भी असहज होकर कम खाना खाती है और भूखी रह जाती है।

कपड़े ठीक करती महिला को ना देखें


अगर कोई स्त्री कपड़े पहन रही हो या उन्ही ठीक कर रही होती है तो उसकी तरफ पुरुषों की नजरें जरूर जाती हैं। लेकिन चाणक्य ने इसे अपराध की श्रेणी में रखा है। चाणक्य कहते हैं कि अपने कपड़े ठीक कर रही महिलाओं छींकती या जम्हाई लेती महिलाओं को भी पुरुषों को कभी नहीं देखना चाहिए ये मर्यादा के खिलाफ माना गया है।


 

श्रृंगार करती महिला को भी नहीं देखना चाहिए


कई बार महिलाएं जब श्रृंगार करती हैं तो पुरुष उन्हे निहारते हैं लेकिन ये भी बिल्कुल गलत हैं। आचार्य चाणक्य ने इसे भी अपराध माना है। इतना ही नहीं खुद की या फिर बच्चे की तेल मालिश करती महिलाओं को देखना भी आचार्य चाणक्य ने गलत बताया है।