News hindi tv

Chanakya Niti : समझदार पत्नी की पहचान होती हैं ये 3 बातें, सभी मर्दो के लिए जानना ज़रूरी

Chanakya Niti wife : हर रिश्ते में समझदारी ज़रूरी होती है और इसमें कोई शक नहीं की एक खुशाल जीवन व्यतीत करने के लिए पति और पत्नी दोना का ही समझदा होना बहुत ज़रूरी है लेकिन आज कल की शादियां समझदारी नहीं बल की लड़के का पैसा और लड़कियों की खूबसूरती को देख कर की जाती हैं जिसके परिणाम सवरूप पति पत्नी में ताल मेल नहीं बैठ पाता और लड़ाईयां होने लगती हैं इसी कारण तलाक के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। यदि इन बातों के बारे में ध्यान से सोचा जाए तो इनमे यह सत्य ज़रूर नज़र आता है की रिश्ते में समझदारी होना बहुत ज़रूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में ऐसे गुणों का वर्णन किया है जो एक खुशाल जीवन के लिए बहुत ज़रूरी हैं। 
 | 
समझदार पत्नी की पहचान होती हैं ये 3 बातें, सभी मर्दो के लिए जानना ज़रूरी 

News Hindi TV (नई दिल्ली):  आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) भारत के इतिहास में एक महान मार्गदर्शक थे, उन्होंने जीवन जीने के लिए कई नीतियां व सिंद्धांत बताए। व्यक्ति, परिवार, संस्था, समाज आदि का व्यवहार किस प्रकार होना चाहिए और इस सभी के क्या कर्तव्य और अधिकार होते हैं, चाणकय निति में इस बारे में विस्तार से ज़िक्र किया गया है।

 


चाणक्य ने पति पत्नी के रिश्ते के बारे में कई बातों का उपचार किया है. खुशहाल जीवन के लिए और घरेलू माहौल को बेहतर रखने के लिए परिवार में पति पत्नी दोनों के बीच एक खास रिश्ता होना चाहिए. हर पत्नी अपने पति से कुछ उम्मीद रखती है. तो पत्नी की कुछ बातें भी पति को हमेशा खुश रखने में कारगर हो सकती है. 

 

चाणक्य नीती (Chanakya Niti) में आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने महिला के रूप में एक बेहतर पत्नी के कई लक्षण बताए है.वह लक्षणो में 3 ख़ास बातें बताई गई हैं. अगर कोई भी महिला इन तीन बातों का ध्यान रखती है तो वह अपने पति को हर हाल में खुश रख सकती है। 

 

 

बचत है सबसे पहला उपदेश 


चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार अगर महिला धन को सही तरीके लगाना और बचाना जानती है और अपनी निजी बजत के जरिए कुछ खजाना तैयार करती है. तो वो मुश्किल समय में परिवार के काम आता है. ऐसी महिलाएं पति को भी आर्थिक संकट के दौर में मदद कर सकती है. 


सही भाषा का प्रयोग है ज़रूरी 


अगर महिला व्यवहार और बोलने में कटुभाषी है तो घर में कभी खुशियां नहीं आएगी यदि वही महिला सब के साथ मिल जूल कर रहती है और सबसे अच्छे से और मीठा बोलती है तो ऐसी पत्नी को पाने वाला पति धन्य होता है. ऐसे भाग्यशाली लोग ही होते है जिनकी पत्नी मृदुभाषी होती है. ऐसी पत्नी या महिला पूरे परिवार के साथ अच्छे संबंध रखते हुए परिवार की खुशहाली बढ़ाने का काम करती है. परिवार के सभी लोग ऐसी महिला की तारीफ करते है. कुलमिलाकर एक पत्नी को महेशा मृदुभाषी होना चाहिए.


धर्म-कर्म में रखे विश्वास 


चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिला को हमेशा धार्मिक व्यवहार वाला होना चाहिए और उसे अपने करम का पूरा ज्ञान होना चाहिए। भगवान, देवी देवताओं पर और धर्म कर्म में महिला के विश्वास से उसका परिवार सुरक्षित रहता है. महिला के धर्म कर्म और पूजा पाठ से परिवार पर आने वाली विपत्तियां भी दूर रहती है


अच्छे पति की कुछ ख़ास बातें 

 


आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में पत्नी के लिए तो विशेषताएं बताई ही है वहीँ पति के लिए भी कुछ लक्षण बताए हैं। अगर एक पति निष्ठावान होने के साथ साथ संतुष्ठ स्वभाव का है, रक्षक व्यक्तित्व और चौकन्ना रहता है. तो उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है.