News hindi tv

Chanakya Niti : पुरुषों की इन खूबियां पर महिलाएं हो जाती हैं फ़िदा

chanakya niti For women - आचार्य चाणक्य ने पुरुषों के कुछ ऐसी गुणों का भी वर्णन किया है जिनके होने से महिलाएं उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती है। तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं कैसे पुरुषों को पसंद करती हैं।
 | 
Chanakya Niti : पुरुषों की इन खूबियां पर महिलाएं हो जाती हैं फ़िदा

NEWS HINDI TV, DELHI: किसी भी रिश्ते की नीव कई बातों पर टिकी होती है। महिलाओं और पुरुषों के बीच के संबंध की शुरुआत सबसे अहम होती है। महिलाएं आमतौर पर पुरुषों में कुछ बातें खोजती हैं। इन बातों के मिलने से महिलाएं अपने रिश्ते से खुश और संतुष्ट हो जाती हैं। आगे जानिए पुरुषों की ऐसी बातें, जो करती हैं महिलाओं को आकर्षित।


आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) के नीति शास्त्र के सिद्धांत पूरी दुनिया भर में प्रासंगिक हैं। जीवन भर के लिए रिश्तों में अगर चाणक्य (Chanakya Niti) के नीतियों को किसी ने आत्मसात कर लिया तो वह बेहतर जिंदगी जी सकता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते, मर्यादा, समाज, संबंध, देश और दुनिया के साथ ही कई और चीजों को लेकर सिद्धांत दिए हैं। ऐसे में चाणक्य ने पति-पत्नी और स्त्री पुरुष के संबंधों को लेकर भी कई बातें कहीं हैं। इन बेहद जरूरी बातों को जानकर आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। 

 

 

Chanakya Niti : शादी के बाद पुरुष क्यों करने लगता है दूसरी स्त्री की तलाश, चाणकय ने बताई सच्चाई

चाणक्‍य ने अर्थशास्‍त्र, राजनीति, कूटनीति के अलावा व्‍यवहारिक जीवन को लेकर भी कई नीतियां दी हैं। चाणक्य की ये नीतियां हर कदम पर हर मुश्किल वक्त और हालात से मनुष्य को निकालने के लिए काफी रहती हैं। ऐसे में चाणक्य की कुछ नीतियां हैं जिनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने इसी तरह महिला और पुरुष के बीच संबंधों और रिश्तों को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने बताया है कि स्त्रियां कैसा जीवनसाथी चाहती हैं। उनके विचार अपने जीवनसाथी को लेकर कैसे होते हैं और साथ हीं वह इस बात का भी ख्याल रखती हैं कि उनके जीवनसाथी का मनोभाव कैसा होगा। ऐसे में स्त्रियां अपने जीवनसाथी में कुछ खास गुणों की तलाश करती हैं और ये मिल जाए तो वह ऐसे मर्दों पर फिदा हो जाती हैं उन्हें अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं।


आचार्य चाणक्य ने बताया कि जो पुरुष ईमानदार हो, व्‍यवहार में अच्छा हो और साथ ही अच्‍छा श्रोता हो। उसे हर जगह सम्‍मान मिलता है और ऐसे पुरुषों के प्रति स्त्रियों का आकर्षण बढ़ता है। स्त्रियां ऐसे पुरुषों को खूब पसंद करती हैं। 


चरित्र ईमानदार हो 


आचार्य चाणक्य कहते हैं अगर पुरुष ईमानदार चरित्र का हो तो ऐसे पुरुषों के प्रति स्त्रियों का आकर्षण बढ़ता है। वह अगर अपने चरित्र को बंहतर रखे दूसरी स्त्रियों पर नजपर ना डाले या उसका कोई अवैध संबंध ना हो। स्त्रियों का सम्मान करे तो ऐसे पुरुषों की तरफ स्त्रियां आकर्षित होती हैं और उन्हें अपनी जीवनसाथी बनाना चाहती हैं। 


शांत स्वभाव


पुरुष अमूमन शांत स्वभाव के नहीं होते उनके अंदर के मनोभाव हमेशा किसी गलत चीज के प्रति विद्रोह और विरोध का होता है। लेकिन अगर पुरुष शांत, सरल और सौम्य स्वभाव का हो तो ऐसे पुरुषों के प्रति महिलाएं जल्द आकर्षित होती हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाएं जीवनसाथी बनाना चाहती हैं और उनपर फिदा हो जाती हैं। 

धनी 


जिस पुरुष के पास धन हो और और वह शानदार व्यक्तित्व का मालिक हो वह किसी को भी बेहतरीन जीवन दे सकता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं ऐसे पुरुषों को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं और उसकी तरफ आकर्षित होती हैं। वह ऐसे पुरुषों के आगे अपना दिल हार बैठती हैं। 


अच्छा श्रोता होना 

स्त्री हमेशा ऐसे पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं जो उनकी बातों को ध्यान से सुने। उसकी बातों को तरजीह दे। उसके विचारों को समझे। ऐसे में महिलाओं का आकर्षण उन पुरुषों के प्रति ज्यादा होता है जो अच्छे श्रोता होते हैं।

यकीन और स्वभाव: किसी भी रिश्ते की शुरुआत तो बाहरी सुंदरता या शुरुआती बातों को देखकर हो जाती है, लेकिन एक रिश्ता लंबे वक्त तक टिक पाता है, दो लोगों के स्वभाव और एक दूसरे पर यकीन करने से। एक महिला पुरुषों में सबसे ज्यादा और अहम बात जो चाहती है, वो है यकीन और स्वभाव। अगर किसी पुरुष का स्वभाव अच्छा नहीं है या वो यकीन करने लायक नहीं है तो उस रिश्ते के ज्यादा दिनों तक चलने के चांस ही नहीं हैं। इसलिए स्वभाव और यकीन महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।


लुक और आकर्षक: पुरुषों की अच्छी पर्सनालिटी महिलाओं के लिए बेहद मायने रखती है। पुरुषों का स्किन कलर भी महिलाओं के दिल और दिमाग पर असर छोड़ने में सफल होते हैं।

Maruti की ये धाकड़ कार मिल रही 62000 रुपये सस्ती, बार बार नहीं आता ऐसा मौका

मुस्कान: अच्छे कपड़े और अच्छी लुक के बाद अगर कुछ महिलाओं को प्रभावित करता है, तो वो है मुस्कान। एक प्यारी और ईमानदार मुस्कान महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।


ह्यूमर: अगर आप में हंसाने की काबलियत है। यानी आपका ह्यूमर अच्छा है तो यकीन मानिए, आप अपने आस पास की महिलाओं पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं।


शारीरिक ढांचा: साइज मायने रखता है। लंबाई और वजन ऐसी चीज है, जिस पर महिलाएं सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं ज्यादा लंबे और छोटे पुरुषों को कम पसंद करती हैं। इसलिए एक औसत हाइट और लंबाई महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।


हल्की दाढ़ी वाले पुरुष- न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में 177 पुरुषों और 351 महिलाओं पर की गई स्टडी में ज्यादातर महिलाओं ने दाढ़ी की लंबाई के अनुसार पुरुषों में दिलचस्पी दिखाई। महिलाएं उन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित दिखीं जिनकी दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई थी। हल्की बढ़ी दाढ़ी में पुरुष परिपक्व दिखते हैं, जो महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है। 


हंसाने वाले पुरुष- कई स्टडीज से ये पता चलता है कि महिलाएं उन पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं। अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुषों के साथ  महिलाएं जल्दी घुलमिल जाती हैं और उनके साथ खुलकर बात करती हैं।

Night Life के हैं शौकीन तो बेहद पसंद आएंगी ये जगह, यहां जरूर करें विजिट


खुद से मेल खाने वाले पुरुष- महिलाएं या पुरुष उनके प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाते हों। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 60 पुरुषों और 60 महिलाओं पर स्टडी की। 


स्टडी में शामिल इन लोगों ने उन पुरुषों और महिलाओं के प्रति दिलचस्पी दिखाई जो उन्हीं की तरह दिखने में आकर्षित थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खुद से ज्यादा अच्छा दिखने पर लोगों में इस बात का डर हो जाता है कि पार्टनर का कहीं और अफेयर हो सकता है जबकि कम आकर्षित दिखने पर ये ख्याल आने लगता है कि मुझे इससे अच्छा पार्टनर भी मिल सकता था।