News hindi tv

Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों को देखकर महिलाएं मोड़ लेती हैं मुंह

Chanakya Niti: यदि कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है तो वह जीवन के हर मोड़ पर आने वाली समस्याओं से आसानी से पार पा सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिला और पुरुष दोनों अपने लिए सबसे बेहतर जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करते हैं।उन्होंने स्त्री-पुरुष संबंध को लेकर जो भी नीतियां बताई हैं, वह आज के जीवन में भी पूरी तरह से कारगर हैं। 
 | 
Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों को देखकर महिलाएं मोड़ लेती हैं मुंह

NEWS HINDI TV, DELHI: आचार्य चाणक्य भारत के महान कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में मानव जीवन के बारे में कई बातें बताई हैं। उनकी नीतियों का अनुसरण (follow policies) कर कई लोगों ने जीवन में सफलता (success in life) हासिल की है। आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाकर चंद्रगुप्त मौर्य मगध का सम्राट बना। 

चाणक्य नीति में स्त्री-पुरुष संबंध, पति-पत्नी आचरण के बारे में भी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया है कि एक पति का आचरण (husband's behavior) कैसा होना चाहिए। वह अपनी पत्नी की नजर में कैसे खुद को साबित कर सकता है। वहीं, अगर पति में कुछ अवगुण हों तो उसकी पत्नी मन ही मन ईर्ष्या करने लगती है।
 

बुरी लत

 
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी पति में अगर कोई बुरी लत है। जैसे कि वह मादक पदार्थों का सेवन करता है, शराब पीता है या जुआ खेलने का आदी है तो ऐसे पतियों को उनकी पत्नियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। उनके लिए ऐसी शादी बोझ लगने लगती है।  

झूठ 


हर पत्नी चाहती है कि उसका पति वैवाहिक जीवन में ईमानदार रहे। उसको हर बात सच बताए। कभी झूठ का सहारा न ले। वहीं, अगर कोई पति अपनी पत्नी से बार-बार झूठ बोलता है तो ऐसे लोगों ने उनकी पत्नियां नफरत करने लगती हैं। वह उसके अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानने लगती हैं।


चरित्रहीन 


चाणक्य नीति के अनुसार, अगर किसी पुरुष का चरित्र खराब है। उसका अपनी पत्नी के अलावा भी अन्य स्त्रियों के साथ अवैध संबंध है तो ऐसी पतियों को कोई स्त्री पसंद नहीं करती है। उसकी खुद की पत्नी ही दुश्मन बन जाती है।

राज 


चाणक्य नीति के अनुसार, स्त्रियां अपनी पतियों को हर बात बताना पसंद करती है। वहीं, अगर पति उनकी हर बात या कोई राज को दूसरों के सामने खोल देता है तो ऐसे पतियों को महिलाएं बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।