News hindi tv

Chapati Calorie Calculation :1 दिन में कितनी रोटी खाना सही, अधिकतर लोगों को नहीं होती सही जानकारी

Health Tips : खाने में अगर रोटी न हो तो पूरी थाली अधूरी लगती है. यही वजह है कि हममें से अधिकांश लोग दोनों समय यानी सुबह और शाम रोटी खाते. लेकिन हमें रोटी कितनी खानी चाहिए इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन रहता है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपको 1 दिन में कितनी रोटी खाना चाहिए।

 | 
Chapati Calorie Calculation :1 दिन में कितनी रोटी खाना सही, अधिकतर लोगों को नहीं होती सही जानकारी

NEWS HINDI TV, DELHI: ये तो हम सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत (Health) के लिए अच्छा खानपान (Healthy Diet) बेहद जरूरी है। खाने में सही चीजों को शामिल करना जितना जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण ये भी है कि आप उन चीजों को कितनी मात्रा में खा रहे हैं। ठीक है ऐसा ही आपके खाने की थाली में रखी रोटी (Chapati) के साथ भी है।  खाने की थाली में जब तक रोटी सब्जी और दाल चावल ना हो खाना पूरा नहीं होता। वहीं ज्यादातर लोगों को तो रोटी ही भाती है। आमतौर पर घर घर में दो या तीन बार रोटियां खाई जाती है।

भारतीय थाली का ये जरूरी व्यंजन गेंहू के आटे से तैयार किया जाता है और रोटी, फुल्के, परांठा या पूरियों के रूप में भोजन में शामिल होता है। उत्तर भारत में रोटी खाने का प्रचलन ज्यादा है। सामान्य तौर पर रोटी को चावल से ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। वेट लॉस करने के लिए भी लोग चावल के बजाए रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं हाती है। इसके साथ ही रोटी खाने के लिए सही समय (Right time of eating) का ध्यान रखना भी जरूरी है, आइए जानते हैं एक दिन में कितनी रोटियां खाना (How Many Chapati In a Day is Beneficial) सेहत के लिए हैं फायदेमंद और कब कर सकती हैं नुकसान।
 

 

 

Election 2024 : इस राज्य सरकार ने कर दिया एलान, लोगों को मिलेगा 75 में पेट्रोल, 500 में गैस सिलेंडर


1 दिन में कितनी रोटी खाना फायदेमंद (How Many Chapati In a Day is Beneficial)


इतनी रोटियां हैं काफी (How Much Roti are Enough)


गेंहू के आटे से तैयार एक रोटी में लगभग 104 कैलोरी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं के लिए दो रोटी सुबह और दो रोटी शाम को काफी है जबकि पुरुषों के लिए सुबह तीन और शाम को रोटी उनकी जरूरत के हिसाब से काफी होती हैं।

देर से पचती है रोटी (Takes Time To Digest )


गेंहू में पाया जाने वाले कार्बोहाइड्रेट को पचने मे ज्यादा समय लगता है। अगर रात में रोटी खा रहे हैं तो सोने में तुरंत पहले खाने से बचें। अच्छा होगा कि रोटी की मात्रा कम रखें, सोने के तीन घंटे पहले खाएं और खाने के बाद दस मिनट वॉक करें।

Cheapest CNG Cars : ये CNG कार देती हैं 36 किलोमीटर से भी ज्यादा का माइलेज, चेक करें कीमत

सही तरीके से बनाएं रोटी  (Way of Making It Important)


रोटी को सेहत के लिए अच्छी रखने के लिए उसे सही तरीके से बनाना जरूरी है। कच्ची रोटी डाइजेशन संबंधी परेशानी का कारण बन सकती है। गैस पर तेज आंच पर बनने के कारण रोटी अच्छी तरह से नहीं सिंक पाती है। कई लोग रोटी को फुलाने के लिए उसे गैस की आंच पर डाल देते हैं इससे भी रोटी ठीक से नहीं सिंक पाती है। बेहतर होगा कि तवे पर रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंका जाए और साफ कपड़े की मदद से उसे तवे पर ही फुलाया जाए।

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एचआर ब्रेकिंग न्यूज इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।