News hindi tv

Love Affair : पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक से बचाने की लगाई गुहार

शाहजहांपुर में एक युवक ने पुलिस से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि मुंबई निवासी उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे जान से मार देगा। दरअसल, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शाहजहांपुर निवासी युवक के अनुसार, उसकी पत्नी का मुंबई के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
 | 
Love Affair : पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक से बचाने की लगाई गुहार

NEWS HINDI TV, DELHI : यूपी के शाहजहांपुर से शादीशुदा महिला के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहा के रहने वाले एक युवक की शादी मुंबई के लड़की से हुई थी। दो साल पहले युवती मुंबई चली गई जबकि युवक यही रह गया। युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है की मुंबई में उसका प्रेमी है। युवक को जब पत्नी पर शक हुआ तो उसने फोन कर के प्रेमी से दूर रहने को कहा। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद युवक को फोन पर जान से मरने की धमकी मिली।


शादी के बाद हमेशा मुंबई जाने की जिद करती थी पत्नी


मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोह्हला का है। युवक ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज की। पुलिस को बताते हुए कहा की उसकी शादी 2012 में मुंबई के एक लड़की के साथ हुआ था। युवक मुंबई में सैमसंग मोबाइल कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी मुंबई में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। शादी के पांच साल बाद वो दोनों मुंबई छोड़कर शाहजहांपुर वापस आ गए। युवक ने आगे बताया की गांव आने के बाद पत्नी मुंबई जाने की जिद करने लगी। दो साल पहले पत्नी मुंबई चली गई।

ब्यूटी पार्लर से शुरू हुई महिला की प्रेम कहानी


शाहजहांपुर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी मुंबई के मीरा रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। इसी पार्लर में राजेश नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। राजेश भी महाराष्ट्र में ही रहता है। युवक का आरोप है कि इसके बाद उसकी पत्नी और राजेश के बीच बातचीत शुरू हो गई। यह बातचीत प्रेम संबंध में बदली और उसकी पत्नी मुंबई चली गई।


पत्नी को कुछ कहने पर जान से मारने की मिली धमकी


युवक ने आगे बताया कि उसे जब उसकी पत्नी और राजेश के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने पत्नी को टोंका और राजेश से दूर रहने के लिए बोला। इसके कुछ ही दिनों बाद युवक के पास राजेश का फोन आया और उसने गाली-गजौच शुरू कर दी। आरोप है कि राजेश ने युवक को अपनी पत्नी और उसके बीच आने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा। युवक ने राजेश के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।