News hindi tv

Love Relationship : लड़कियां हमेशा लड़को में सबसे पहले नोटिस करती है ये चीज

हर लड़की चाहती है उसका पार्टनर अच्छा और वो दिखने भी स्मार्ट हो. हर लड़की की सोच अलग होती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सभी अपने पार्टनर में पाना चाहेंगीं। आज हम उन्हीं खूबियों को आपके सामने लेकर आए हैं जिन्हें लड़कियां लड़कों में काफी पसंद करती। आइये जानते है इसके बारे में.
 | 
Love Relationship : लड़कियां हमेशा लड़को में सबसे पहले नोटिस करती है ये चीज

NEWS HINDI TV, DELHI :  हर लड़का जिस तरह से अपनी ड्रीम गर्ल में कुछ खूबियां खोजता है उसी तरह हर लड़की भी चाहती है कि उसका ड्रीम बॉय कुछ खास हो। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि लड़कियों को लड़कों में कौन सी बातें पसंद आती हैं? या वो कौन सी बातें होती हैं जो एक लड़की अपने साथी में खोजती है। बेशक, हर लड़की अलग होती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सभी अपने साथी में पाना चाहेंगीं। आज हम उन्हीं खूबियों को आपके सामने लेकर आए हैं जिन्हें लड़कियां लड़कों में काफी आकर्षक पाती हैं।

फिटनेस का ख्याल रखने वाले


'हर कोई चाहता है कि उसका साथी आकर्षक हो। लड़कियां भी इस सोच से अलग नहीं हैं। लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत और फिट लड़के बहुत आकर्षित करते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि आपको पूरा समय जिम में बिताना पड़े या बॉडीबिल्डर ही बन जाएं। लड़कियां फिट बॉडी वाले लड़कों की तरफ अट्रैक्ट होती हैं। इसलिए कोई लड़का अपनी फिटनेस को कैसे संभालता है ये आकर्षण के मामले में काफी मायने रखता है।


मजाकिया होना


ज्यादातर लड़कियों को मजाकिया लड़के आकर्षक लगते हैं। एक हैपी नेचर वाले व्यक्ति के आसपास रहना किसे पसंद नहीं होगा, जिसके साथ रहते हुए आप हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहें? हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि लड़कियों को कमीडियन चाहिए।
लड़का ऐसा होना चाहिए जो जानता हो कि किसी के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाई जाती है या फिर अगर कोई अच्छा महसूस न कर रहा हो तो कैसे उसे हंसाकर उसका दिल हल्का करना चाहिए। जो चेहरे पर स्माइल ला सके, ऐसे लड़के लड़कियों को काफी पसंद आते हैं।


ग्रूमिंग


 


'ग्रूमिंग करना कुछ बहुत अलग चीज नहीं है। ये दिखाता है कि आप खुद का ख्याल कैसे रखते हैं और सफाई पसंद हैं। अगर आप खुद पर ध्यान नहीं देते हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपका आकर्षण भी कम हो जाता है। डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल, साफ कपड़े व जूते पहनना, मुंह के हाइजीन का ख्याल रखना, शेव्ड या ट्रिम्ड दाढ़ी रखना, स्किन पर ध्यान देना जैसी चीजें पूरे लुक पर पॉजिटिव असर डालती हैं और यही लड़कियों को अट्रैक्ट भी करता है।

मुस्कुराता चेहरा


'मुस्कुराना खुद को कॉन्फिडेंट दिखाने का एक शानदार तरीका होता है, यही वजह है कि मुस्कुराते लड़के लड़कियों आकर्षक लगते हैं। किसी भी स्थिति में चेहरे पर बनी रहने वाली स्माइल दिखाती है कि वे हर सिचुएशन का सामना कर सकते हैं। ये आत्म-विश्वास किसी को भी अपनी ओर खींच ही लेता है। जो लड़के खुद मुस्कुराते हैं, वो अपने साथ वालों को भी मुस्कुराना सिखा देते हैं और इससे ज्यादा अच्छी चीज क्या हो सकती है?

कॉन्फिडेंट लड़के


'कॉन्फिडेंस किसी को भी अट्रैक्टिव बना सकता है। लड़कियां उन लड़कों से प्रभावित होती हैं जो अपनी कीमत जानते हैं और आसानी से दूसरों के साथ घुल-मिल जाते हैं। किसी का आत्मविश्वास से भरा होना ये दिखाता है कि वो मुसीबतों के आगे हार नहीं मानेगा और ये चीज दूसरों पर भी पॉजिटिव असर डालती है। कॉन्फिडेंट लड़के के साथ लड़कियां भी ज्यादा अच्छा फील करती हैं और उनमें ये भाव आता है कि वे उसके साथ जिंदगी बिता सकती हैं।