News hindi tv

Most Expensive Hotel in India : ये हैं देश के 7 सबसे महंगे होटल, एक रात के चुकाने पड़ते है लाखों रूपए

India ke sabse Mehnge Hotel : दरअसल, आज हम आपको अपनी इस खबर के माध्यम से हमारे भारत देश के 7 सबसे महंगे होटल (7 most expensive hotels) के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये भारत की ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। और हैरान कर देने वाली ये बात हैं कि इन 7 सबसे महंगे होटल में एक रात के लाखों रूपए चुकाने पड़ते हैं। जानिए इनके नाम, जगह, आदि के बारे में पूरी डिटेल...
 | 
Most Expensive Hotel in India : ये हैं देश के 7 सबसे महंगे होटल, एक रात के चुकाने पड़ते है लाखों रूपए

NEWS HINDI TV, DELHI: हमारा देश भारत विविधताओं का देश है। यहां आपको हर तरह के लोग मिलेंगे, सबसे अमीर से लेकर सबसे गरीब तक। इसी तरह हमारे पास भारत में सस्ती जगहों के साथ-साथ कुछ महंगी जगहें भी हैं जहां जाने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हमारा देश भारत किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पहाड़ियाँ, घाटियाँ, झीलें, समुद्र तट (Hills, valleys, lakes, beaches) आदि इस देश की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। भारत को लेकर पर्यटकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां सालाना लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा विदेश सैलानी घूमने के लिए आते हैं। 

इसी भव्यता में शामिल है भारत के सबसे आलीशान होटल, जहां एक दिन का किराया (India's sabse mehnge Hotel) एक व्यक्ति के लिए अपने बिजनेस के सपने को पूरा करने के लिए काफी है। लेकिन ऑफर के साथ-साथ बिजनेस क्या है इसका समाधान सिर्फ और सिर्फ ऑफर में ही देखा जा सकता है। तो आइए हम आपको भारत के सबसे महंगे सिद्धांत के बारे में बताते हैं -

1. ओबेरॉय अमरविलास, आगरा - The Oberoi Amarvilas, Agra

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा शहर में मौजूद ये आलीशान होटल (The Oberoi Amarvilas), ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद है। सबसे रोमांटिक बात तो ये है कि ओबेरॉय अमरविलास होटल से आप ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। लेकिन आप खुद सोचिए, जिस होटल से ताज महल दिखता हो, उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? नहीं मालूम? तो हम आपको बता दें, इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।

2. रामबाग पैलेस, जयपुर - Rambagh Palace, Jaipur

दरअसल, जैसे:- जयपुर को उसकी शाही चीजों के लिए जाना जाता है, उसी तरह से इस शहर का खूबसूरत और भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस (Rambagh Palace) अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में होटल तब्दील कर दिया गया। होटल में 33 शानदार सुइट हैं और इसका खूबसूरत डाइनिंग हॉल किसी सपने से कम नहीं है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है।

3. उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर - Umaid Bhawan Palace, Jodhpur

अगर इतिहास की बात करें तो उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) का निर्माण 1928 और 1943 के बीच जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी पर किया गया था। ये 5 स्टार होटल एक ऐसी जगह है, जहां जाने का सपना हर सैलानी का होता है। ये पैलेस 3 हिस्सों में बंटा हुआ है - एक 'शाही निवास', दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम। यहां एक का किराया 21 हजार और मैक्सिमम लगभग 4 लाख रुपये है।

4. ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद - Taj Falaknuma Palace, Hyderabad

जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल (Taj Falaknuma Palace) महल के अंदर स्थित है। महल का निर्माण 1893 में पूरा हुआ था और यह प्रतिष्ठित चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है। आपको बता दें, 'ताज फलकनुमा पैलेस' साल 2010 में ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा था। इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि इतने में पूरी फैमिली एक विदेश टूर पर चली जाए!

5. ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर - The Oberoi Udaivilas, Udaipur

ये तो सब जानते है कि उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। झीलों के शहर उदयपुर में द ओबेरॉय उदय विलास (The Oberoi Udaivilas) दुनिया के सबसे अच्छे और महंगे होटलों में आता है। ये रॉयल महल उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर मौजूद है। यहां रहने के लिए सुइट बेहद शानदार हैं और खाने में आपको एक से एक देसी से लेकर विदेशी चीजें टेस्ट करने को मिल जाएंगी। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।

6. ताज लेक पैलेस, उदयपुर - Taj Lake Palace, Udaipur

अगर इसकी स्थापना की बात की जाए तो उदयपुर की पिछोला झील के बीच में स्थित ये खूबसूरत होटल की स्थापना 1743 में महाराना जगत सिंह द्वारा करवाई गई थी। आज इस महल को ताजलेक पैलेस होटल (Taj Lake Palace) के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस होटल में एक रात गुजारने का सपना देख रहे हैं, तो आपको बता दें यहां 1 रात रुकने का किराया मिनिमम 17 हजार रुपए और मैक्सिमम 3.8 लाख रुपये के आसपास है।

7. ओबेरॉय राज विलास, जयपुर - The Oberoi Rajvilas, Jaipur

बता दें कि जयपुर में मौजूद ओबेरॉय राजविलास (The Oberoi Rajvilas) अपने 280 साल पुराने मंदिर के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। आज ये होटल अपने आलिशान 71 कमरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जहां का 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार रुपए और मैक्सिमम 2 लाख के आसपास है।