News hindi tv

अब iPhone SE 4 में भी मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और डिजाइन के बारे में

iPhone SE 4 Design : आजकल सभी को आइफोन पसंद होता हैं। लेकिन आइफोन की कीमत बहुत ज्यादा होती हैं। लेकिन अब आपका iPhone लेने का सपना पूरा हो सकता हैं। आपको बता दें कि अब आप अपने बजट में iPhone ले सकते हैं। जानिए कैसे...
 | 
अब iPhone SE 4 में भी मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और डिजाइन के बारे में

NEWS HINDI TV, DELHI: आपको बता दें कि iPhone SE 4 को लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही हैं। सस्ता iPhone कई बार देरी से आया है तो अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2025 में किसी समय पेश किया (iPhone SE 4 launch date) जाएगा। पहले आई लीक में कहा गया था कि आगामी आईफोन, iPhone 14 की डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड होगा, लेकिन एक नई खबर से पता चला है कि Apple आगामी iPhone SE की डिस्प्ले में फुल डायनेमिक आईलैंड के साथ नॉच हटाएगा। डायनामिक आइलैंड जरूरी नोटिफिकेशन दिखाता है, जिसे पहले iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में दिया गया था। Apple ने पिछले साल इस फीचर को सभी iPhone 15 मॉडल में दिया था।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि iPhone SE 4 का डिजाइन "मौजूदा iPhone 16 के जैसा हो सकता (iPhone SE 4 design) है जिस पर अभी काम चल रहा है।" आगामी आईफोन में iPhone 16 मॉडल के डबल कैमरे के बजाय सिंगल कैमरा मिलने की संभावना है। iPhone SE के चौथी जनरेशन के मॉडल में डिस्प्ले पर डायनामिक आइलैंड मिलने की जानकारी  है, जिसमें फेस आईडी और सेल्फी कैमरा होगा। शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि आईफोन, iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा ख्ुनने में आया है कि iPhone SE 4 के डाइमेंशन iPhone XR के जैसे होंगे। 

एप्पल ने 2022 में iPhone 14 Pro मॉडल के साथ डायनेमिक आइलैंड फंक्शनेलिटी पेश की थी। स्क्रीन के टॉप पर पिल शेप का कटआउट  Apple Pay ट्रांजेक्शन, लो बैटरी वार्निंग, एयरड्रॉप ट्रांसफर, Apple Maps डायरेक्शन, इनकमिंग फोन कॉल, म्यूजिक ट्रैक, शेयरप्ले सेशन, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और काफी कुछ तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है। 2023 में Apple ने iPhone 15 Pro और ‌iPhone 15 Pro‌ Max पर इस फीचर (iphone featurtes)  को बरकरार रखा, जबकि इसे ‌iPhone 15 और iPhone 15 Plus तक भी एक्सटेंडेड किया।