News hindi tv

Mahindra की इस SUV को खूब खरीद रहे लोग, जानिए खासियत

Mahindra Scorpio records sale : भारतीय कार बाजार में महिंद्रा की कारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई हैं। और महिंद्रा की कारों की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि लोग महिंद्रा की कारों की एडवांस बुकिंग कराते हैं। और इसी के चलते आज हम आपको महिंद्रा की उस कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। इस कार ने लोगों के दिलों पर राज कर लिया हैं। जानिए Mahindra की इस SUV की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से...
 | 
Mahindra की इस SUV को खूब खरीद रहे लोग, जानिए खासियत

NEWS HINDI TV, DELHI : नई कार खरीदने के प्रति भारतीय ग्राहकों का नजरिया काफी हद तक बदल गया है। अब लोग नई कार खरीदते समय सुरक्षा और उपयोगिता पर ध्यान देने लगे हैं। जहां तक बात SUV सेगमेंट की है, इस समय कई नए मॉडल आपको यहां देखने को मिल जायेंगे। SUV सेगमेंट में आज भी महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का दबदबा है। बिक्री के मामले में यह अपनी ही Thar और bolero से आगे निकल गई है।



Mahindra Scorpio का जलवा बरकरार:

पिछले महीने (अप्रैल 2024) महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल 14,807 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल मार्च महीने में कंपनी ने इसकी 15,151 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि यहां पर बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली जरूर है। लेकिन फिर भी यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी बनी हुई है। पिछले साल अप्रैल महीने में भी स्कॉर्पियो की कुल 9,617 यूनिट्स की बिक्री हुई। यानी  इस बार इस स्कॉर्पियो की बिक्री में 54% का इजाफा देखना को मिला है और अकेले ही इसका मार्केट शेयर 36.11% का है।


Mahindra bolero की पिछले महीने 9,537 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि थार की 6,160 यूनिट्स ही बिकी। जबकि बीते साल की समान अवधि में बोलेरो की 9,054 यूनिट्स की बिक्री हुई और थार की 5302 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी बिक्री के आधार पर तो हम यही कह सकते हैं कि आज भी स्कॉर्पियो का जला बरकरार है।


इंजन और कीमत:

Mahindra ScorpioN को दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। ScorpioN की एक्स-शो रूम कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है।