News hindi tv

Delhi में होगी बारिश, यूपी-बिहार, हरियाणा और पंजाब वाले जान लें मौसम का हाल

Weather Update Today : पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान एकदम से नीचे आ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं यूपी-बिहार, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

 | 
Delhi में होगी बारिश, यूपी-बिहार, हरियाणा और पंजाब वाले जान लें मौसम का हाल

NEWS HINDI TV, DELHI : राजधानी का मौसम अभी ऐसे ही रंग दिखाता रहेगा। तापमान में गिरावट आने का दौर एक बार फिर बुधवार से शुरू हुआ है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा है। अब 22 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद कम होते तापमान पर एक बार फिर ब्रेक लगेगा। स्काईमेट के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने लगी है। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का यह खेल अभी जारी रहेगा।

राजधानी में अभी कुछ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 दिसंबर को सक्रिय हो रहा है। यह 23 दिसंबर को भी एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से एक बार फिर तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसके बाद तापमान तेजी से गिरेंगे। 22 दिसंबर से पहले तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान राजधानी मे बूंदाबांदी हो सकती है।


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।  बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई पंजाब, हरियाणा, यूपी और कई राज्यों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी दिल्ली में  बुधवार को भी हवा की रफ्तार तेज रही।  इसके चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही।


गुरुवार की सुबह 5 बजे 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में गलन और ठंड बढ़ रही है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6।2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया है।

जबकि जम्मू में 6।4 डिग्री, मसूरी में 6।8 डिग्री और शिमला में 9।2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते धूप बहुत हल्की होगी। इससे न्यूतम तापमान में और गिरावट आएगी।


IMD के  मुताबिक अगले 10 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

मौसम विभाग का मानना है कि 25 दिसंबर के दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। 21 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु में बारिश का प्रकोप


वहीं, अगर बारिश की बात करें तो तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में बीते तीन दिनों में भारी बारिश हुई। इस भारी बारिश में अब तक 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।


बिहार में तेजी से गिरने लगा है तापमान


बिहार में बुधवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि व पटना समेत 14 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को पटना व अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे व धुंध की स्थिति बनी रहेगी। बिहार में 25 दिसंबर से कनकनी बढ़नी शुरू हो जाएगी।