News hindi tv

Relationship Tips : इस वजह से बडी उम्र के लडको पर फिदा हो जाती हैं लडकियाँ

आज कल रिश्तों में उम्र माइने नहीं रखती, हर व्यक्ति अपने पसंदीदा औरत या मर्द से ही शादी करता है। ज्यादातर यह देखने मे आया है कि लडकियाँ अपने से बडी उम्र के लडको को पसंद करती है। 
 
 | 
 इस वजह से बडी उम्र के लडको पर फिदा हो जाती हैं लडकियाँ

News Hindi TV (नई दिल्ली)। लड़कियां बड़ी उम्र के मर्दों की समझदारी और व्यक्तित्व (intelligence and personality) से बहुत इम्प्रेस हो जाती हैं, वह उन्हीं के साथ जिंदगी बिताने के सपने सजाने लगती हैं। चलिए आज हम आपको और भी कारण बताते हैं जिनकी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं। 

ऐसे लडके होते है अनुभवी (Such boys are experienced)


बड़ी उम्र के व्यक्ति को लगभग जीवन के हर उतार चढाव की समझ होती है। उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार और परिस्थितियों को संभालने में भी सक्षम हो जाते है, इसी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ रहना पसंद करती हैं।  

रिलेशनशिप में मैच्योरिटी (Maturity in relationship)


उम्र के साथ लोग धीरे धीरे मैच्योर हो जाते है और समझदारी की बातें करने लगते हैं। इतना ही नहीं रिश्तों को काफी गंभीरता से समझते हैं। उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना सरल हो जाता है। ये न केवल मैच्योर बाते करते है बल्कि सोच को भी उसी तरह बना लेते है।

अच्छे लिस्नर (good listener)
बड़ी उम्र के पुरुष अच्छे लिस्नर भी होते है। यह अपने पार्टनर की सभी बातों को अच्छे से समझते है, फिर उनका जवाब देते हैं। हर लड़की अपने पार्टनर में यही क्वालिटी चाहती है। इसलिए ऐसे लड़के उनको जल्दी आकर्षित कर लेते है।


स्वतंत्र (Independent)

उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने सारे निर्णय खुद लेते है ना कि मां के लाडले की तरह बर्ताव करते है। इसलिए वो अपने निर्णय लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र महसूस करते हैं और घर संभालने से लेकर अपने फैसले लेने तक हर चीज अपने बलबूते पर करते है। 

आर्थिक रुप से होते हैं आत्मनिर्भर (are financially self-reliant)

यह तो आप सब जानते ही है कि बड़ी उम्र के पुरुष आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होते हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए होते हैं जो वो करना चाहते हैं। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंड रहते हैं। लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यहीं होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं। 

केयरिंग स्वभाव है जरुरी (Caring nature is important)

बड़ी उम्र के मर्द अनुभवी होने के साथ-साथ केयरिंग भी होते हैं। ऐसे मर्द पार्टनर की केयर बिल्कुल मां-बाप जैसे ही करते हैं। सही और गलत की सलाह देते हैं और गलतियों को सुधारने का मौका भी। बात-बात पर पार्टनर की केयर करना लड़कियों को खूब पसंद होता। इसलिए वो खुद से बड़ी उम्र के लड़कों को अपना लाइफपार्टनर चुनना चाहती हैं।