News hindi tv

Samsung Galaxy M55 5G की भारतीय बाजार में जल्द होगी एंट्री, जानिए कीमत

Samsung Galaxy M55 5G Smartphone : अगर आप भी सैमसंग लवर्स हैं। और हाल ही में सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको बता दें कि बहुत जल्द Samsung Galaxy M55 5G की भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही हैं। सैमसंग के इस जबरदस्त स्मार्टफोन में आपको लाजवाब फीचर्स मिलेंगे। जानिए इस फोन की कीमत, फीचर्स आदि से जुड़ी पूरी डिटेल...
 | 
Samsung Galaxy M55 5G की भारतीय बाजार में जल्द होगी एंट्री, जानिए कीमत

NEWS HINDI TV, DELHI: आजकल हर किसी के पास आपको स्मार्टफोन देखने को मिल ही जाएगा। कोरोना काल के बाद तो हर बच्चे-बच्चे के पास खुद का अपना फोन है। हाल ही में सेमसंग केपनी ने बपने नए स्मार्टफोन को लेकर अपडेट जारी किए है। Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। फोन 28 मार्च को ब्राजील में लॉन्च हो चुका है। 


बता दें कि इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने फोन का भारत में लॉन्च टीज कर दिया है जो बताता है कि फोन बहुत जल्द भारतीय स्मार्टफोन मार्केट (latest smartphone) में आने वाला है। साथ ही कंपनी ने भारतीय वैरिएंट के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए हैं। भारत में फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। इतना ही नहीं, इसकी प्राइसिंग भी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। फोन एक बजट रेंज डिवाइस होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy M55 5G co;our and design

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च टीज कर दिया है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है जहां पर फोन का कलर, रियर डिजाइन और साइड व्यू देखा जा सकता है। यहां पर Samsung Galaxy M55 5G का प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1 बताया गया है। कंपनी ने यहां पर लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M55 5G launch date) का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग को लेकर अहम जानकारी दी है। 
 


Samsung Galaxy M55 5G price 

Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर वाले Samsung Galaxy M55 5G की भारत में कीमत (Samsung Galaxy M55 5G price)  लॉन्च से पहले लीक हो गई है। टिप्स्टर ने इसके प्राइसिंग डिटेल्स शेयर किए हैं। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट ₹26,999 में बताया गया है। अगला वेरिएंट 8GB+256GB कंफिग्रेशन में ₹29,999 की कीमत का बताया गया है। जबकि टॉप वेरिएंट 12GB+256GB के साथ ₹32,999 में बताया गया है। 


Samsung Galaxy M55 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G  के ब्राजील मॉडल की बात करें तो फोन में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में पंचहोल डिजाइन है। यह एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। जिस पर कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन दी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G फोन में तीन कैमरा मौजूद हैं। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। जैसा कि भारतीय वेरिएंट के लिए भी टीज किया गया है, फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट है। बैटरी 5000mAh की है। जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सैमसंग ने दिया है। फोन में 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज है। यह फोन IP67 रेटेड है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बन जाता है। इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है।