News hindi tv

Smallest City : ये है देश का सबसे छोटा शहर, किसी समय लोग कहते हैं थे इसे पेरिस

Smallest City in India : आपको बता दें कि भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं। जो अपनी खासियत के लिए काफी प्रचलित है। लेकिन क्या आपने कभी देश के सबसे छोटे शहर के बारे में सुना हैं। और एक समय इस शहर को पंजाब का पेरिस कहां जाने लगा।
 | 
Smallest City : ये है देश का सबसे छोटा शहर, किसी समय लोग कहते हैं थे इसे पेरिस

NEWS HINDI TV, DELHI: हमारे भारत देश को विविधताओं का देश कहा जाता है, यहां की ऐतिहासिक चीजें और समृद्ध संस्कृति इस देश को दूसरे देश से अलग बनाती हैं। यही कारण है कि आज की डेट में विदेशी पर्यटक (foreign tourist) भी यहां की अनगिनत जगहों को देखने के लिए तरसते हैं। भारत में अगर कुल राज्यों की बात की जाए तो यहां 28 राज्य हैं। इन सभी राज्यों में अलग-अलग शहर हैं, जिनकी अपनी खासियतें हैं।

जहां आपने  मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी और सपनों के शहर के रूप में जाना जाता है, वहीं दिल्ली को दिलवालों की राजधानी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में देश का सबसे छोटा शहर भी बसा हुआ है, जहां की जनसंख्या साल 2011 तक 98,916 थी। इसके साल 10 साल बाद यहां गणना की जानी थी, लेकिन कोविड की वजह से यहां जनसंख्या नहीं की गई। इस वजह से अभी तक साल 2011 के ही आंकड़े देखे जा सकते हैं। चलिए आपको इस शहर के बारे में बताते हैं।


​भारत में ये जगह थी पंजाब का पेरिस:

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कपूरथला (Kapurthala) को अपनी खूबसूरत इमारतों और सड़कों के लिए जाना जाता था, लेकिन एक वक्त पर यहां साफ-सफाई इस कदर देखी गई कि इस शहर को पंजाब का पेरिस कहां जाने लगा, इस जगह के नाम की बात बात करें, तो शहर के संथापक नवाब कपूर के नाम पर इस जगह का नाम रखा गया। यही नहीं, ये जगह भारतीय रेलवे के लिए भी जरूरी है, क्योंकि भारतीय रेलवे की Integral Coach Factory (ICF) इसी शहर में मौजूद है। यही से भारतीय रेलवे देश में रेल कोच की आपूर्ति को भी पूरी करता है।


जगतजीत पैलेस (Jagatjeet Palace):

जगतजीत पैलेस (Jagatjeet Palace) कभी कपूरथला राज्य के महाराजा, महाराजा जगतजीत सिंह का निवास स्थान हुआ करता था। यह इंडो-सारसेनिक वास्तुकला भवन अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए सैनिक स्कूल के लड़कों को प्रशिक्षित करता है। महल 1908 में बनाया गया था और इसकी वास्तुकला आज भी देखने लायक है।

​कांजली वेटलैंड्स​ (Kanjli Wetlands):

ये एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है, जहां आप धूप में और कांजली (Kanjli Wetlands) झील के शांत पानी के बीच बैठकर अपना दिन बिता सकते हैं। बता दें, ये झील आर्टिफिशियल झील है, जिसे देख पर्यटक काफी आकर्षित होकर यहां आते हैं। अगर आपको पक्षियों को देखने का शौक है, तो वन्यजीव फोटोग्राफी में भी अपनी दिलचस्पी दिखा सकते हैं।


​शालीमार गार्डन​ (​Shalimar Garden​):

शहर के केंद्र में स्थित, शालीमार गार्डन (​Shalimar Garden​) में आप फैमिली के साथ कुछ देर शांति से बैठकर उद्यान का पूरा मजा ले सकते हैं। बता दें, बगीचों में कपूरथला के शाही परिवार की कब्रें हैं और लाल बलुआ पत्थर से बने कक्षों में संगमरमर के स्मारक इसकी विशेषता हैं।


​एलिसी पैलेस​ (​Elysée Palace​):

1962 में कंवर बिक्रम सिंह द्वारा इंडो-फ़्रेंच शैली की वास्तुकला में निर्मित, यह महल (Top Tourist Attractions of Kapurthala) में से एक है। कंवर बिक्रम सिंह सबसे प्रभावशाली सिख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने 1835 से 1887 तक कपूरथला रियासत पर शासन किया था। महल को एमजीएन स्कूल में बदल दिया गया है, लेकिन यह अभी भी एक स्मारक है जो कपूरथला में देखने लायक है।


कैसे पहुंचे ​कपूरथला?​

आपको बता दें कि कपूरथला शहर (kapurthala city) पंजाब के प्रमुख शहरों से बस और ट्रेनों द्वारा अच्छे से कनेक्टेड है। कपूरथला का पास का हवाई अड्डा अमृतसर में राजा सांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो शहर से करीबन 82 किमी दूर है। पास का रेलवे स्टेशन जालंधर में है जो 22 किमी की दूरी पर स्थित है।