News hindi tv

Delhi के इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता फर्नीचर, खरीदने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

Delhi Cheapest Furniture Market : अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए आजकल लोग अपने घर में बहुत ही खूबसूरत फर्नीचर बनवाते हैं। लेकिन अब आपको अच्छे फर्नीचर के लिए ज्यादा पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको दिल्ली के सबसे सस्ते फर्नीचर मार्केट (Delhi ke sabse saste furniture market) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बहुत कम पैसों में सारा सामान खरीद सकते हैं। जानिए इन जगहों के बारे में विस्तार से-
 | 
Delhi के इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता फर्नीचर, खरीदने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

NEWS HINDI TV, DELHI : कई बार बजट की कमी के कारण घर का फर्नीचर नहीं बदला जा पाता है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद कम कीमत पर घर की साज-सज्जा का सामान और अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर (good quality furniture) खरीद सकते हैं।

इन जगहों पर आपको अपने घर को सजाने के लिए बड़े-बड़े शीशे, क्रॉकरी और भी कई चीजें मिल जाएंगी। यहां ऐसे कई बाजार हैं जहां अच्छे सौदे मिल जाते हैं। अगर आपमें मोलभाव करने की क्षमता है तो आप आसानी से इन बाजारों में जाकर सस्ती दरों पर सामान खरीद सकते हैं। आइए अब आपको इन मार्केट्स के बारे में बताते हैं ताकि आप भी ट्रेंड के हिसाब से अपने घर को सजा सकें।


कीर्ति नगर मार्केट:

इसे एशिया का सबसे बड़ा फर्नीचर बाजार (largest furniture market) कहा जाता है। सोमवार को ये बाजार बंद रहता है। आप यहां से सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, मॉड्यूलर किचन, कैबिनेट, वार्डरोब और डिजाइनर फिटिंग से लेकर ऑफिस फर्नीचर तक सब कुछ खरीद सकते हैं। 


एमजी रोड:

अगर आप अपने घर के लिए पारंपरिक, रचनात्मक, प्राचीन, कस्टम-मेड फर्नीचर से लेकर होमवेयर और सजावटी खरीदना चाहते हैं तो एमजी रोड का बाजार (MG Road Market) काफी बेस्ट है। 


करोल बाग:

कपड़ों के साथ-साथ करोल बाग का बाजार फर्नीचर और घर के सामानों के लिए भी काफी अच्छा बताया जाता है। आप यहां से बेड शीट, कुशन कवर, बाथरूम लिनन, अपहोल्स्ट्री मैटेरियल और पर्दों को खरीद सकते हैं। 


अमर कॉलोनी:

यहां आपको घर सजाने के लिए काफी सस्ते दामों पर सामान मिल जाएंगे। इस बाजार के सबसे पास का मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर कैलाश कॉलोनी है।


चांदनी चौक:

इस बाजार में जाकर आप शादी की शॉपिंग तो कर ही सकते हैं। इसके साथ ही यहां स्थित भगीरथ पैलेस, फतेहपुरी, खारी बावली में मौजूद दुकानों में आपको अच्छे दामों पर फर्नीचर मिल जाएंगे।


सरोजिनी नगर मार्केट:

लड़कियों के कपड़ों के लिए पहचाने जाना वाला सरोजिनी नगर मार्केट फर्नीचर के लिए भी काफी पहचाना चाहता है। यहां कई दुकाने ऐसी हैं, जहां कम दामों में फर्नीचर मिल जाता है।