News hindi tv

UP के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का अलर्ट, जान लें ताजा अपडेट

UP Weather :  मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलो में चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। और कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार जताए हैं आइए नीचे खबर में जानें आज के मौसम का ताजा अपडेट -
 | 
UP के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का अलर्ट, जान लें ताजा अपडेट

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्‍तर प्रदेश (UP Weather) में तीन द‍िन हुई झमाझम बार‍िश थमने के बाद अब एक बार फ‍िर उसम परेशान कर रही है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्‍या, गोरखपुर सह‍ित कई ज‍िलों में सोमवार के बाद मंगलवार को भी बार‍िश दर्ज की गई। वहीं आज सुबह यानी बुधवार से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांक‍ि सुबह से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने सप्ताह भर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार जताए हैं।

 

 


मौसम केंद्र (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा में कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान से झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है। इसी के साथ प्रदेश भर में पूर्वी हवा (पुरवइया) भी चल रही हैं। मध्य प्रदेश से सटे हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों समेत बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सप्ताह भर गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।


एक से दो ड‍िग्री बढ़ा तापमान -


मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं, अलीगढ़, बहराइच, कानपुर, लखीमपुर-खीरी, फुरसतगंज, झांसी समेत प्रदेश के कई अलग-अलग हिस्सों में हल्की-फुल्की बरसात भी दर्ज की गई। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान प्रयागराज में 35.8 डिग्री और वाराणसी में 35.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई।


बरेली में में दर्ज क‍िया गया सबसे कम तापमान -


प्रदेश में सबसे कम तापमान बरेली में 23 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को बुंदेलखंड पूर्वी और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्के से मध्यम बारिश के आसार हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की वजह ही रहेगी हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

कानपुर में छिटपुट फुहारों के बाद भी दो डिग्री बढ़ा तापमान -


दो दिन पहले हुई रिकार्ड बारिश के बाद मानसून के बादल फिर लोगों को लुभाकर चले जा रहे हैं। मंगलवार को दिन में शहर के अलग-अलग हिस्सों में फुहारों के साथ हल्की बारिश भी हुई इसके बावजूद सोमवार के मुकाबले मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया। कृषि मौसम विज्ञानी डा. एस एन सुनील पांडेय के अनुसार सोमवार को चंन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में सोमवार को वर्षा रिकार्ड नहीं हो सकी। मंगलवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

अगले दो तीन द‍िन हो सकती है अच्‍छी बार‍िश -


शहर के अलग- अलग इलाकों में दिन में हल्की फुहार और बारिश भी हुई है। शहर में बारिश का मौसम अभी बना हुआ है। दो मानसून रेखाएं मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही हैं। कानपुर व बुंदेलखंड में अच्छी वर्षा के लिए इनके खिसककर उत्तर प्रदेश की ओर आने का इंतजार करना होगा।


चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो खिसककर उत्तर प्रदेश की ओर आ सकता है। ऐसे में आने वाले दो से तीन दिन बाद अच्छी वर्षा हो सकती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा है।