News hindi tv

UP के ये 10 शहर किये जाएंगे हाईटेक, 9,075.42 करोड़ का बजट किया गया पास

UP News - एक रिपोर्ट के हवाले से ये कहा जा रहा है कि यूपी के ये शहर जल्द ही हाईटेक होने वाले है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इन शहरों को हाईटेक करने में 9,075.42 करोड़ की लागत आएगी...
 | 
UP के ये 10 शहर किये जाएंगे हाईटेक, 9,075.42 करोड़ का बजट किया गया पास

 NEWS HINDI TV, DELHI: मुख्यमंत्री के बार-बार निर्देश के बाद भी प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों के विकास के काम की रफ्तार काफी धीमी है। चयनित 10 में से 7 स्मार्ट सिटी में काम की प्रगति काफी धीमी है। इसे लेकर शासन ने सभी संबंधित मिशन निदेशकों को नोटिस जारी किया है। जिन 7 शहरों में काम की रफ्तार काफी धीमी है उनमें लखनऊ, झांसी, बरेली, प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद शामिल हैं।

 


केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी, बरेली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, झांसी, सहारनपुर और मुरादाबाद शामिल हैं। इन शहरों के विकास के लिए 9,075.42 करोड़ की लागत की कुल 609 परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं। 

 


इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने 30 जून 2023 तक समय सीमा तय की थी। लेकिन इनमें सात शहरों लखनऊ, झांसी, बरेली, प्रयागराज, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में तय समय सीमा तक परियोजनाओं की प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम रही है। सबसे खराब प्रगति सहारनपुर की है। वहीं, वाराणसी, कानपुर और आगरा की प्रगित संतोषजनक रही है।