News hindi tv

नाइटलाइफ का एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं Noida के ये 3 क्लब, फ्री मिलती है एंट्री

Best Nightlife In Noida : अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको नोएडा के उन तीन क्लब के बारे में बताने जा रहे हैं जो देर रात तक खुले रहते हैं और यहां पर फ्री में एंट्री मिलती है....

 | 
नाइटलाइफ का एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं Noida के ये 3 क्लब, फ्री मिलती है एंट्री

NEWS HINDI TV, DELHI : नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है।

अगर आपको पार्टी करना और मौज-मस्ती करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगी। यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट हैं, जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

नोएडा पब एक्‍सचेंज


नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

ब्‍लू क्‍लब और लाउंज


ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।

द आयरिश हाउस

नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित इस क्लब की रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।