News hindi tv

तहलका मचाने आ रही ये 3 जबरदस्त एसयूवी सेगमेंट कारें, जानिए कब होगी लॉन्च

Mahindra Upcoming SUVs : दरअसल, जो लोग हाल ही में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो यह खबर आपके काम की हैं। आपको बता दें कि महिंद्रा जल्द ही इन 3 धासूं एसयूवी को पेश करने जा रही हैं। यह तो आप जानते हैं महिंद्रा हमेंशा से टॉप में रही हैं। और जो लोग महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5-Door) का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतज़ार भी अब खत्म हाने वाला हैं। जानिए डिटेल में...
 | 
तहलका मचाने आ रही ये 3 जबरदस्त एसयूवी सेगमेंट कारें, जानिए कब होगी लॉन्च

NEWS HINDI TV, DELHI: वाहन निर्माताओं की ओर से भारतीय बाजार में लगातार नई कारों को लॉन्च किया जा रहा है। और हाल ही में सुनने में आया है कि भारत की देसी कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra आज कल कई एसयूवी कारों पर काम कर रही है। इन कारों को  निकट भविष्य में लॉन्च किए जाने की संभावना है। बता दें कि भविष्य में निर्माता के द्वारा कुछ गाड़ियों को उनके फेसलिफ्ट वर्जन (Mahindra Upcoming SUVs) के तौर पर पेश किया जाएगा तो कुछ की एंट्री बिल्कुल नए अंदाज में होगी। यहां महिंद्रा की तीन अपकमिंग एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

1. Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट 

Mahindra XUV300 Facelift को लॉन्च से पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आगामी गाड़ी के कई टेस्ट म्यूल भी सामने आए हैं जिनसे इसके डिजाइन की झलक भी देखने को मिलती है। इस एसयूवी को मौजूदा मॉडल की तुलना में कई आधुनिक फीचर्स (Mahindra XUV300 facelift features) के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल देखने को मिलेगा।

2. Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक अवतार 

Mahindra XUV300 अपकमिंग एसयूवी इलेक्ट्रिक अवतार (Upcoming SUV Electric Avatar price) में भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। यह XUV400 से नीचे स्थित होगी। सुनने में आ रहा है कि इसकी कीमत 13.5 लाख एक्सशोरूम से शुरू होकर 17.5 लाख रुपये तक जाएगी। इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इससे जुड़े तमाम अपडेट्स आ रहे हैं।

3. Mahindra Thar 5-Door

ग्राहकों को जानकर खुशी होगी कि लोकप्रिय ऑफरोड महिंद्रा थार (Mahindra Thar 5-Door) को उसके 5 डोर अवतार में इसी साल पेश किया जा सकता है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर और कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अपकमिंग 5-डोर एसयूवी में 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे। जिनको MT और AT ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।