News hindi tv

Delhi Mumbai Expressway पर नहीं दौड़ पाएंगे ये 5 वाहन, जानिए क्या है वजह?

देश के सबसे बड़े हीघवीय प्रोजेक्ट्स में से एक , दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे जिसकी लम्बाई लगभग 1300 किलोमीटर है आखिरकार आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।  इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से मुंबई आप महज़ 12 घंटों में पहुंच सकेंगे।  इस हाईवे के बनने से आम लोगों के साथ साथ राज्यों को भी फायदा होगा । हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है की इस हाईवे पर हर तरह के वाहन नहीं जा सकते, 5 तरह के वाहनों को हाईवे पर चलाने की मनाही है।  क्या है इसका कारण, और कौनसे है ये वाहन , आइये नीचे खबर में डिटेल में जानते हैं
 | 
Delhi Mumbai Expressway पर नहीं दौड़ पाएंगे ये 5 वाहन, जानिए क्या है वजह? 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) को आज देश का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी एक्सप्रेस-वे माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अब इसका एक हिस्सा खोल दिया गया है। पिछले दिनों  244 किलोमीटर में से 210 किलोमीटर का हिस्सा आम जनता के लिए खोल दिया गया था। आईये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

ऐसे कटेगा TOLL TAX

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi Mumbai Expressway) पर अगर आप सफर करेंगे तो अलग अलग एरिया के हिसाब से टोल दरें भी अलग अलग है  NHAI की ओर से टोल के लिए अधिकृत की गई कंपनी पाथ इंडिया लिमिटेड के टिंमरवानी टोल पाइंट के इंचार्ज सरफराज खान कहते हैं, औसतन 2 से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर का टोल इस जोन में लगेगा. जैसे ही इंटरचेंज पॉइंट पर वाहन इंट्री करेगा, वैसे ही गाड़ी का फास्टैग स्कैन करके स्कैनर अगले सभी 7 पॉइंट पर वाहन की डिटेल्स भेज देगा, और जैसे ही 8 लेन से एग्जिट होने के लिए टोल पाइंट पर पहुंचेंगे, वहां ऑटोमेटिक ही आपकी गाड़ी की तय की गई दूरी के हिसाब से टोल टैक्स कट जाएगा

बाइक-ट्रैक्टर सहित इन वाहनों की NO इंट्री


 
nhai ने बताया है की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 kmpH की स्पीड से चलेंगे  जो फिलहाल देश में बाकी किसी भी हाईवे की स्पीड से ज्यादा है। इसी के चलते nHAI ने बताया है की  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 प्रकार के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री हो सकेगी. यानी बाइक, ट्रैक्टर, ऑटो, भूसे से भरे वाहन और हार्वेस्टर जैसे वाहन इस हाईवे पर चल नहीं सकेंगे और इनकी एंट्री बैन होगी।