News hindi tv

Tata, महिंद्रा, मारुति, हुंडई और टोयोटा को टक्कर देने आ गई ये कार, नहीं मिल रही खरीदारी

ऑटो सेगमेंट में कारों की भरमार है। लेकिन देश की बड़ी कंपनियां जैसे Tata, महिंद्रा, मारुति, हुंडई और टोयोटा की कारों की बिक्री में कमी आई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं पूरी डिटेल-

 | 
Tata, महिंद्रा, मारुति, हुंडई और टोयोटा को टक्कर देने आ गई ये कार, नहीं मिल रही खरीदारी

NEWS HINDI TV, DELHI : देश के अंदर हर महीने जहां कारों के कुछ मॉडल टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होते हैं। कुछ टॉप-20 का हिस्सा बनते हैं। वहीं, कुछ टॉप-30 की अपनी पोजीशन बनाने में कामयाब रहते हैं। दूसरी तरफ, कुछ कारें ऐसी भी होती हैं जो आखिरी पायदान पर रहती हैं। ये ऐसी कार हैं जिनकी सेल्स हर महीने गिरती जा रही है। हम यहां पर आपको देश की पॉपुलर कंपनी जैसे मारुति, टाटा, हुंडी, महिंद्रा और टोयोटा के कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं। ये कार कंपनी के लिए सबसे कमजोर कड़ी बनती जा रही हैं। ईयरली बेसिस पर इनकी सेल्स गिर रही है।

 

 

 

मारुति सुजुकी के लिए सियाज की सेल्स लगातार कम हो रही है। अगस्त 2023 में इसकी सिर्फ 849 यूनिट बिकीं। ये कंपनी के लिए आखिरी पायदान पर रही। अगस्त 2022 में इसकी 1516 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 667 यूनिट कम बिकीं। इसकी YoY सेल्स में 44% की डिग्रोथ रही। कंपनी के पास सियाज का मार्केट शेयर सिर्फ 0.54% रहा।


महिंद्रा के लिए सबसे कम बिकने वाली कार की लिस्ट में मराजो का नाम है। पिछले महीने इसकी सिर्फ 47 यूनिट बिकीं। हालांकि, अगस्त 2022 में इसकी 45 यूनिट बिकी थी। इस लिहाज से इसकी 2 यूनिट ज्यादा बिकी। इसकी YoY सेल्स में 4.44% की ग्रोथ रही। वहीं, कंपनी के लिए इसका मार्केट शेयर महज 0.13% रहा।

 

बात करें टाटा सफारी की तो वैसे तो इसकी सेल्स ठीक-ठाक की रही, इसके बाद भी ये कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाला मॉडल रहा। पिछले महीने इसकी 1019 यूनिट बिकीं। जबकि अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 1820 यूनिट का था। यानी इसकी 801 यूनिट कम बिकीं। इस तरह इसकी YoY सेल्स में 44.01% की गिरावट रही। इसके पास कंपनी की कुल मार्केट शेयर सिर्फ 2.24% रहा।

हुंडई के लिए सबसे कम बिकने वाले मॉडल की लिस्ट में कोना इलेक्ट्रिक का नाम रहा। आयोनिक 5 आने के बाद इसकी सेल्स में गिरावट आई है। कोना की पिछले महीने सिर्फ 91 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 102 यूनिट का था। यानी इसकी 11 यूनिट कम बिकीं। इसकी YoY सेल्स में 10.78% की गिरावट रही। हुंडई के कुल मार्केट शेयर में इसका सिर्फ 0.17% रहा।

टोयोटा के लिए कैमरी सबसे कम बिकने वाली कार रही। अगस्त 2022 में इसकी 190 यूनिट बिकीं। जबकि अगस्त 2022 में इसकी 63 यूनिट बिकी थीं। यानी YoY बेसिस पर इसकी 127 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 201.59% की ग्रोथ भी मिली। हालांकि, कंपनी के कुल मार्केट शेयर में इसका योहदान सिर्फ 0.92% रहा।