News hindi tv

Night Out के लिए बेस्ट हैं ये जगह, रात भर दोस्तों के साथ कर सकते हैं एन्जॉय

Best Cities For Night Out : आजकल नाइटलाइफ़ का कल्चर (nightlife culture) बहुत मशहूर हो रहा है। युवाओं का मानना ​​है कि रात में घूमने-फिरने और पार्टी करने का अलग ही मजा होता है। और अगर आप भी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको बता दें कि हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां की नाइटलाइफ (Night Life) फेमस हैं। और पूरी रात पार्टी चलती हैं। और इन जगहों पर आपको नाइटलाइफ (best Night out Places) जीने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए। जानिए इन जगहों के बारे में पूरी डिटेल....
 | 
Night Out के लिए बेस्ट हैं ये जगह, रात भर दोस्तों के साथ कर सकते हैं एन्जॉय

NEWS HINDI TV, DELHI : आजकल बहुत से लोगों को नाइट कल्चर पसंद है। आपको ऐसे लोग आसानी से मिल जाएंगे जिन्हें पार्टी करना, घूमना-फिरना या देर रात तक काम करना पसंद है। भारत में पिछले कुछ समय से ऐसे लोगों (best places for night out) की संख्या काफी बढ़ी है। खासतौर से युवाओं में देर रात तक पार्टी करने और जागने की आदत है। 

अगर आप भी नाइट लाइफ (night life) कल्चर के शौकीन हैं तो हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां के लिए नाइट पार्टी लवर (best places for nightlovers) हैं। यहां रात दिन के उजाले से ज्यादा हसीन होती है। इन शहरों में लोग देर रात निकलते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। 

1. गोवा (Goa) - नाइट पार्टी या घूमने के लिए गोवा सबसे सुरक्षित और बेहतरीन जगह है। वैसे तो गोवा पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत में युवाओं की पहली पसंद गोवा (party in Goa) है। यहां की रातें गोवा के समुद्रतटों से भी ज्यादा रंगीन होती हैं। गोवा में ऐसे कई हॉट या डिस्को हैं जहां पूरी रात पार्टी चलती है। यहां के लोग इस संस्कृति का खूब आनंद लेते हैं।  रात में गोवा की सड़कों (bes places in Goa) पर निकलना अलग ही रोमांच पैदा कर देता है। खास बात ये है कि ये शहर बहुत सेफ भी है। 

2. मुंबई (Mumbai) - नाइट पार्टी के लिए दूसरा सबसे सेफ और खूबसूरत शहर है मुंबई। कहा जाता है कि मुंबई दिन में सोता है और रात में जागता है। शाम होते ही मुंबई की सड़कों पर रौनक होने लगती है। रात में सितारों (party places in Mumbai) की रौशनी से मुंबई और भी खूबसूरत लगता है। यहां नाइट आउट के लिए कई जगह हैं। मुंबई का कल्चर काफी (Best night out places in Mumbai) मॉर्डन है। यहां आपको ऐसे कई पब मिल जाएंगे जहां रातभर पार्टी चलती है। आप अपने दोस्तों के साथ यहां जमकर मस्ती कर सकते हैं। 

3. चंडीगढ़  (Chandigarh) - पंजाबी लोग पार्टी के काफी शौकीन होते हैं। ऐसे में पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भी नाइट आउट के (party places in chandigarh) लिए अच्छी जगह है। यहां काफी देर रात कर पार्टी और म्यूजिक बजता रहता है। आप यहां के कई बढ़िया लोकेशन्स को घूम सकते हैं। नाइट रोड ट्रिप के लिए भी चंडीगढ़ अच्छा है। चंड़ीगढ़ की नाइट लाइफ (nightlife in chandigarh) आपको जरूर इंजॉय करनी चाहिए।

4. दिल्ली (Delhi) - देश की राजधानी दिल्ली भी अपनी नाइट पार्टीज के लिए काफी फेमस है। हालांकि दिल्ली सेफ्टी के मामले में थोड़ी पीछे है। दिल्ली में ऐसे कई पब और डिस्क (Best pubs in delhi)  हैं जहां देर रात तक पार्टी और मौज मस्ती होती है। आप कई जगहों पर अपनी फैमिली के साथ भी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। 

5. गुड़गांव- दिल्ली से सटा हुआ गुड़गांव भी ऐसा शहर है जहां देर रात तक पब और डिस्क खुले रहते हैं। गुड़गांव में लोग देर रात पार्टी (party places in Gurgaon) करने पहुंचते हैं। हालांकि सुरक्षा के मामले में गुड़गांव काफी पीछे है तो अगर आप यहां लेट नाइट पार्टी के लिए निकल रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें।